सनकी ने अपने बेटे-बेटी को हथौड़ा से मार डाला, फिर छत से कूद की खुदकुशी, पत्नी गंभीर...

सनकी ने अपने बेटे-बेटी को हथौड़ा से मार डाला, फिर छत से कूद की खुदकुशी, पत्नी गंभीर... रायपुर। मंत्रालय में काम करने वाले एक सनकी चपरासी ने अपनी पत्नी और बच्चों पर हथौड़ा से वार कर दिया। जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीनों को मरा समझकर चपरासी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने एक सुसाइड नोट छोड़ी है। जिसमें वारदात की वजह बताई है। साथ ही इस कृत्य के उसने माफी मांगी है। 

 बेटे-बेटी को हथौड़ा से मार डाला

जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय के पंचायत विभाग में कार्यरत प्यून झंकार भास्कर पिता स्व हीरा सिंह भास्कर (32) ने बीती रात नवा रायपुर के सेक्टर 27 स्थित अपने मकान की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने अपनी पत्नी सुक्रिया भास्कर (28) बेटी परी भास्कर (7) और बेटा अंशु भास्कर (3) पर हथौड़े से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में बेटे और बेटी की मौत हो गई। वहीं पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलौदाबाजार जिले के निवासी थे

मृतक झंकार भास्कर बलौदाबाजार जिला के सरसींवा थाना क्षेत्र के पेंड्रावन के रहने वाले थे। भास्कर ने मरने के पहले चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें से एक दो पन्ना स्टेनो संतोष कंवर की मौत से जुड़ा है, जिसका शव क़रीब एक महीने पहले रेलवे स्टेशन में मिला था। ख़ुदकुशी के ठीक पहले लिखे ख़त में झंकार ने लिखा है कि "मेरे भाई ने अपनी बीबी का खून किया तो इसमें मेरी क्या गलती.. बार बार उसी बात का ताना क्यों ? बार बार मुझे खूनी ख़ानदान का ताना क्यों ? आज फिर से वही सब हुआ.. मैंने तीनों को मार दिया है.. मुझे बच्चों को नहीं मारना था लेकिन मुझे पता है बिना माँ बाप के बच्चों के साथ कैसा सलूक किया जाता है..मुझे सभी माफ़ कर दें" Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो… स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates