भारत की शर्मनाक हार, आईपीएल बैन की उठी मांग...
भारत की शर्मनाक हार, आईपीएल बैन की उठी माग...
स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप में भारत को दो मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से रौंद दिया। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस शिकस्त के बाद टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने की कगार पर खड़ी है।
लीग का क्या फायदा
रविवार को न्यूजीलैंड से हार के बाद निराश फैंस ने ट्विटर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बैन करने की मांग तक कर दी। ऐसी लीग का क्या फायदा जिसमें हाल ही में खेलने के बावजूद टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन, विश्व कप में भारत की शर्मनाक हार
भारतीय स्क्वॉड में मौजूद ज्यादातर खिलाड़ियों ने हाल ही में आईपीएल 2021 खेला था। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कुछ खिलाड़ियों ने खूब रन बनाए थे और कुछ खिलाड़ियों ने काफी विकेट लिए थे। इसके बावजूद कई खिलाड़ी विश्व कप में दबाव नहीं झेल सके और बुरी तरह फ्लॉप रहे।
एक से दो बेहतरीन गेंदबाजों का सामना
दरअसल लीग मैच के दौरान खिलाड़ी पर कुछ खास दबाव नहीं होता, क्योंकि उन्हें वहां किसी प्रकार का खतरा महसूस नहीं होता और साथ ही पैसे भी मिल रहे हैं। वहां, एक खिलाड़ी को बल्लेबाजी के दौरान एक या दो अच्छे गेंदबाजों का सामना करना होता है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वही बल्लेबाज किसी दूसरे देश के बेस्ट पांच गेंदबाजों का सामना करता है। यही हाल गेंदबाजों के साथ है। लीग में एक से दो अच्छे बल्लेबाज मिलते हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उस गेंदबाज को विपक्षी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को गेंद फेंकनी होती है।
टीम मैनेजमेंट हुए नाकाम
आईपीएल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी पिछले सात महीने में सिर्फ दो टी-20 सीरीज खेल पाए। इससे यह हुआ कि कप्तान कोहली और टीम मैनेजमेंट को अपने संसाधनों का पता नहीं चल सका कि ये हमारे स्ट्राइक गेंदबाज हैं और ये हमारे स्ट्राइक बल्लेबाज हैं। मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद कोहली ने कहा था कि वे टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग उतर सकते हैं।
3 नवंबर को अगला मैच
भारत को अब 3 नवंबर पर अफगानिस्तान, 5 नवंबर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ खेलना है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun