कुर्मी समाज के अध्यक्ष बने चोवाराम वर्मा, जानें सभी प्रत्याशियों को मिले वोट...
कुर्मी समाज के अध्यक्ष बने चोवाराम वर्मा, जानें सभी प्रत्याशियों को मिले वोट...
रायपुर। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन हो गया है। कुर्मी समाज ने इस बार जरौदा के रहने वाले चोवाराम वर्मा को अध्यक्ष चुना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल नायक ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
चोवाराम वर्मा इससे पहले राज प्रधान की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पिछले चुनाव में भी उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी। लेकिन चंदखुरी राज के असौंदा में अव्यवस्था के चलते चुनाव रद्द हो गया। जिसके बाद सभी राज प्रधान ने अप्रत्यक्ष तरीके से बोईरझिटी निवासी डॉ रामकुमार सिरमौर को अध्यक्ष चुना गया था।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नायक ने बताया कि चुनाव में कुल 82 हजार 131 मत पड़े। जिसमें 1 हजार 934 वोट निरस्त हुए। वैध मत 80 हजार 197 है।
7 प्रत्याशियों को मिले वोट
- अनिता वर्मा- 19116
- चोवाराम वर्मा- 29519
- देहुती वर्मा- 2208
- कृष्णकुमार वर्मा-1404
- लक्ष्मी वर्मा- 10675
- सालिकराम वर्मा- 9773
- उमाकांत वर्मा- 7500
35 साल समाज के सेवा में लगाया
चोवाराम वर्मा ने कहा कि ये जीत समाज की है, मेरी नहीं। मैंने अपने जीवन के 35 साल समाज के सेवा में लगाया है और आज उसी का परिणाम है कि मुझे समाज ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा समाज के नियमों में कुछ बदलाव की जरूरत है। चुनाव की प्रक्रिया में भी बदलाव करने की जरूरत है, क्योंकि समाज का पद सेवा के लिए है। लोग इसे दूसरे तरीके से न लें।
समाज में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
वर्मा ने कहा कि समाज को वापस संवैधानिक ढांचे में वापस लाना होगा, क्योंकि कुर्मी समाज की अपनी एक गरिमा है उनके अनुरूप काम करना होगा। उनके आगे अभी बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा समाज के उच्च वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़कर उनके अंदर सामाजिक भावना जगाना पड़ेगा। वहीं जो सामाजिक व्यक्ति उच्च पदों पर आसीन हैं उनका भी समाज में सेवा लेने उन्हें बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा समाज के उन बच्चों का भी सहयोग किया जाएगा जो प्रतिभावान हैं और आर्थिक कमी की वजह से अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। समाज में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा।
राज प्रधान के विजयी प्रत्याशी
- रायपुर राज- जागेश्वर वर्मा
- तिल्दा राज- ठाकुर राम वर्मा
- पलारी राज- भुनेश्वरी वर्मा
- बलौदाबाजार राज- धर्मेंद्र सरसिहा
- धमधा राज- चंद्रशेखर परगनिहा
- दुर्ग राज- दुलारी वर्मा
बता दें कि 117 साल के इतिहास में पहली बार कुर्मी समाज का प्रत्यक्ष चुनाव कराया गया। पहले बारी-बारी से एक राज में चुनाव होता था। इस बार चुनाव कराने 668 बूथ बनाए गए थे। इसमें 1100 गांवों के लगभग 1 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज 1904 से पंजीकृत है। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव तीन साल में कराने की परंपरा थी। इस बार समाज ने चुनाव प्रक्रिया बदली और प्रदेशभर में बूथ बनाकर चुनाव कराने का फैसला लिया गया। इसकी घोषणा मार्च में की गई थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया था। स्थिति सामान्य होने पर चुनाव रविवार 31 अक्टूबर को कराया गया। चुनाव में 7 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें 3 महिलाएं थीं। इसके साथ ही 6 राज प्रधान चुनने के लिए मतदान किया गया।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन…
ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun