मंत्री टेकाम ने शिक्षकों का किया सम्मान, जानिए सम्मानित शिक्षकों के नाम...
मंत्री टेकाम ने शिक्षकों का किया सम्मान, जानिए सम्मानित शिक्षकों के नाम...
रायपुर। रायपुर के सालेम उच्चतर माध्यमिक शाला में सोमवार को गौरव अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित की गई। इसमें स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 15 शिक्षकों का सम्मान किया। इनमें शासकीय प्राथमिक शाला के 12 प्रधान पाठक, सहायक शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार और ज्ञानदीप पुरस्कार से तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में सम्मानित सभी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए शिक्षकों को प्रेरित कर शुभकामनाएं दी।
मंत्री टेकाम ने समारोह में ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर चयनित शॉल, श्रीफल प्रशस्ति पत्र और सात-सात हजार रुपए रुपए प्रदान किया।
- तिल्दा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिठिया के शिक्षक अरूणा तिवारी,
- दक्षिण पूर्व विकासखंड धरसीवां, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंगोराभाठा के एलबी शिक्षक पूर्णेश ड़डसेना
- विकासखंड आरंग, पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई के एलबी शिक्षक हरीश दीवान को सम्मानित गया।
मंत्री ने शिक्षादूत पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के सभी पांचों विकासखंडों से चयनित प्राथमिक स्तर के 12 शिक्षकों को 5-5 हजार रुपए धनराशि दी।
शिक्षादूत से सम्मानित शिक्षक
- विकासखंड अभनपुर के सहायक शिक्षक एलबी कुंभकर सिंह कश्यप शासकीय प्राथमिक शाला दीनदयाल नवापारा,
- यशवंत कुमार साहू, शासकीय प्राथमिक शाला कठिया नंबर 2,
- योगेंद्र कुमार ध्रुव शासकीय प्राथमिक शाला टीला
- विकासखंड तिल्दा की शासकीय प्राथमिक शाला वनभिभौंरी के प्रधानपाठक कमल नारायण वर्मा,
- शासकीय प्राथमिक शाला खौलीडबरी के सहायक शिक्षक एलबी पीतांबर दास बंजारे
- शासकीय प्राथमिक शाला बोईरझिटी की सहायक शिक्षक एलबी ईश्वरी कश्यप को सम्मानित किया गया।
- विकासखंड धरसीवां की शासकीय प्राथमिक शाला डोमा की सहायक शिक्षक एलबी पुष्पा शुक्ला,
- शासकीय प्राथमिक शाला बिरगांव की सहायक शिक्षक एलबी अन्नपूर्णा पाटकर
- शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर की सहायक शिक्षक एलबी रिंकुरानी मधु को सम्मानित किया गया।
- विकासखंड आरंग के शासकीय प्राथमिक शाला जरौदा की सहायक शिक्षक एलबी सावित्री सोनकर
- शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी के सहायक शिक्षक एलबी लोकनाथ साहू
- शासकीय प्राथमिक शाला धोंट के सहायक शिक्षक एलबी सुधीर कुमार आचार्य को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर एन बंजारा के साथ की स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन…
कुर्मी समाज के अध्यक्ष बने चोवाराम वर्मा, जानें सभी प्रत्याशियों को मिले वोट…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun