दिवाली की खुशियां मातम में बदली, टैंकर ने मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर
दिवाली की खुशियां मातम में बदली, टैंकर ने मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर
जांजगीर-चांपा। जिले में सोमवार देर रात एक बड़ी घटना हो गई। तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसे में पिता के शरीर कटकर सड़क पर बिखर गए।
हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। टीम ने लोगों को शांत किया। ये घटना हसौद क्षेत्र की है।
पिता की मौत, लोग आक्रोशित
जानकारी के मुताबिक, अम्लीडीह निवासी नंदलाल (45) अपने बेटे रामनाथ (20) के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए सोमवार देर शाम निकले थे। रात करीब 8 बजे खरीददारी कर लौट रहे थे। तभी गांव के पास ही फैक्ट्री से फ्लाई ऐश लेकर एक टैंकर जा रहे थे। उसने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान नंदलाल टैंकर में फंस गया।
ड्राइवर ने टैंकर रोकने की जगह उसकी स्पीड बढ़ा दी। इससे नंदलाल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो कर सड़क पर बिखर गए। इसके बाद टैंकर का ड्राइवर भाग निकला।
प्रशासन ने शांत कराया
दर्दनाक हादसा देख आसपास के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ ही तहसीलदार भी पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया गया। शव की इतनी बुरी हालत थी कि उसे काफी मुश्किल से उठाया जा सका।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
शराब पत्नी गिरफ्तार : रिश्तों का कत्ल, पति को उतारा मौत के घात…
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन…
कुर्मी समाज के अध्यक्ष बने चोवाराम वर्मा, जानें सभी प्रत्याशियों को मिले वोट…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun