कोरोना काल में 2373 छात्र हुए अनाथ, पढ़ाई के लिए सरकार ने दी छात्रवृत्ति
कोरोना काल में 2373 छात्र हुए अनाथ, पढ़ाई के लिए सरकार ने दी छात्रवृत्ति
रायपर। कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना लागू की गई। इसके अंतर्गत शासकीय और अशासकीय शालाओं के 2373 विद्यार्थियों को 1 करोड़ 65 लाख 95 हजार रूपए की राशि का भुगतान छात्रवृत्ति के रूप में कर दिया गया है।
कोरोना काल में अनाथ, सरकारी और निजी शालाओं के छात्र को लाभ
बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोविड-19 से अनाथ हुए सरकारी और निजी शालाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा शाला शुल्क का भुगतान किया जाता है। इस योजना के तहत कक्षा पहली से कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रति माह 500 रूपए तथा कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को एक हजार रूपए प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है।
10 माह का छात्रवृत्ति
राज्य छात्रवृत्ति के नियमानुसार 10 माह की गणना के आधार पर इन छात्रों को छात्रवृत्ति का एकमुश्त भुगतान किया गया है। जिसके अनुसार कक्षा पहली से 8वीं के विद्यार्थियों को एकमुश्त 5 हजार रूपए तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को एकमुश्त 10 हजार रूपए की राशि का विद्यार्थियों के खाते में किया गया है।
राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल
राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर 2 नवंबर 2021 की स्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कुल 2373 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया गया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
फैक्ट्री में हादसा, इलेक्ट्रीशियन और हेल्पर पर गिरा गर्म लोहा, दोनों की मौत
शराब पत्नी गिरफ्तार : रिश्तों का कत्ल, पति को उतारा मौत के घात…
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun