स्कूल रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ा...

स्कूल रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ा... रायपुर। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने मानदेय की राशि बढ़ा दी है। अब रसोइयों को 15 सौ रुपए मिलेगा। पहले इन्हें 12 सौ रूपए मानदेय मिलता था।

वित्त विभाग ने दी सहमति

वित्त विभाग से आज मानदेय वृद्धि को लेकर सहमति मिल गई है। इस सहमति के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में लिखा है कि राज्य शासन द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का मानदेय की राशि 1200 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह किये जाने की सहमति प्रदान की जाती है। यह स्वीकृति वित्त विभाग के  द्वारा 13 अक्टूबर को दी गई सहमति तथा राज्य स्तरीय संचालन सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक के एजेंडा के तहत जारी किया जाता है।

देखिए आदेश की कॉपी-

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी हड़ताल अवधि का मानदेय मिलेगा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी हड़ताल अवधि की मानदेय राशि मिलेगी। मंत्री ने इसका आदेश जारी कर दिया है। राशि का भुगतान दिवाली के पहले हो जाएगा। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने इसके निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया के निर्देश पर हड़ताल अवधि का रुका हुआ मानदेय भुगतान का आदेश जारी किया जा चुका है। दीवाली के पहले आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में राशि अंतरित हो जाएगी। विभागीय संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय का अलॉटमेंट भी जारी किया जा चुका है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) फैक्ट्री में हादसा, इलेक्ट्रीशियन और हेल्पर पर गिरा गर्म लोहा, दोनों की मौत शराब पत्नी गिरफ्तार : रिश्तों का कत्ल, पति को उतारा मौत के घात… छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन… पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो… जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun