छत्तीसगढ़ के 4 हजार पुलिसकर्मियों का प्रमोशन, मिला दिवाली तोहफा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों को दिवाली में प्रमोशन का तोहफा मिला है। सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई के पद पर लगभग 4 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति मिली है।
एएसआई पद के लिए 865 जवान योग्य
हवलदार से एएसआई पद के लिए जिला बल के कुल 865 जवान योग्य पाये गए हैं। इसमें से रायपुर रेंज में 190, दुर्ग रेंज में 146, बिलासपुर रेंज में 124, सरगुजा रेंज में 98 और बस्तर रेंज में 307 पुलिसकर्मी योग्य पाये गए हैं।
हवलदार पद के योग्य कुल 2952 जवान
वहीं सिपाही से हवलदार पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 2952 जवान योग्य मिले हैं।
- रायपुर जिले में 180,
- बलौदाबाजार-भाटापारा में 95,
- गरियाबंद में 72,
- धमतरी जिले में 55,
- महासमुंद जिले में 50,
- जीआरपी में 24,
- पीटीएस माना में 6,
- पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में 13,
- अअवि में 2,
- दुर्ग जिले में 88,
- बेमेतरा में 45,
- बालोद में 30,
- राजनांदगांव में 93 ,
- कबीरधाम में 80,
- बिलासपुर में 61,
- मुंगेली में 35,
- जांजगीर-चांपा में 62,
- रायगढ़ में 55,
- कोरबा में 29,
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 19,
- सरगुजा में 55,
- कोरिया में 33,
- जशपुर में 53,
- सूरजपुर में 62,
- बलरामपुर-रामानुजगंज में 75,
- पीटीएस मैनपाट में 6,
- जगदलपुर में 217,
- कोण्डागांव में 198,
- दंतेवाड़ा में 202,
- सुकमा में 194,
- कांकेर में 242,
- बीजापुर में 309
- नारायणपुर में 212 पुलिसकर्मी योग्य पाये गए हैं।
पुलिसकर्मियों को प्रमोशन, जांच में तेजी की संभावना
इतनी बड़ी संख्या में प्रमोशन के बाद पुलिसिंग में भी पहले की अपेक्षा और तेजी आने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि पुलिस रेगुलेशन के अनुसार किसी प्रकरण की विवेचना हवलदार एवं उससे ऊपर के अधिकारी ही कर सकते हैं । इस प्रकार छत्तीसगढ़ पुलिस को करीब 4 हजार विवेचक मिलेंगे। जिनसे लंबित प्रकरणों की जांच में तेजी आयेगी और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा।
परिजनों में भारी
छत्तीसगढ़ पुलिस के उक्त निर्णय पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों में भारी खुशी है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि विगत तीन वर्षों में उनकी विभिन्न मांगों पर पूरी संवेदनशीलता से विचार किया जा रहा है और पदोन्नति की प्रक्रिया बड़ी तेजी से हो रही है । इससे हम लोगों को समय पर पदोन्नति मिल पा रही है ।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
फैक्ट्री में हादसा, इलेक्ट्रीशियन और हेल्पर पर गिरा गर्म लोहा, दोनों की मौत
शराब पत्नी गिरफ्तार : रिश्तों का कत्ल, पति को उतारा मौत के घात…
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun