आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिवाली के पहले मानदेय, हड़ताल अवधि की राशि भी... 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिवाली के पहले मानदेय, हड़ताल अवधि की राशि भी... रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को हड़ताल अवधि की मानदेय राशि मिलेगी। मंत्री ने इसका आदेश जारी कर दिया है। राशि का भुगतान दिवाली के पहले हो जाएगा। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने इसके निर्देश दिए हैं।

मंत्री अनिला भेंड़िया ने दिए निर्देश

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल अवधि का रुका हुआ मानदेय भुगतान का  आदेश जारी किया जा चुका है। दीवाली के पहले आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में राशि अंतरित हो जाएगी। विभागीय संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय का अलॉटमेंट भी जारी किया जा चुका है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया था आंदोलन

बता दें छत्तीसगढ़ में काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने विभिन्न मांगो लेकर जंगी आंदोलन किया था। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। इससे बाद सरकार ने 15 दिन के मानदेय में कटौती कर दी थी। इसके विरोध में जब आंदोलन किया गया, तब महिला एवं बाल विकास विभाग ने आश्वस्त किया था कि नियमितीकरण समेत उनकी सभी मांगें विभाग और सरकार के संज्ञान में हैं।

10 दिन में भुगतान का किया था वादा

मांगों पर अलग-अलग स्तर पर कार्य हो रहे हैं, लेकिन हड़ताल और बर्खास्त अवधि का रुका हुआ मानदेय 10 दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कई 10 दिन गुजर गए, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बर्खास्त और हड़ताल अवधि की राशि नहीं मिली थी। बताया जा रहा है कि इस माह का मानदेय भी नहीं मिला है। दिवाली त्योहार भी है। ऐसे में अब महिला बाल विकास विकास मंत्री ने दिवाली से पहले मानदेय राशि के भुगतान के निर्देश दे दिए हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) फैक्ट्री में हादसा, इलेक्ट्रीशियन और हेल्पर पर गिरा गर्म लोहा, दोनों की मौत शराब पत्नी गिरफ्तार : रिश्तों का कत्ल, पति को उतारा मौत के घात… छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन… पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो… जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun