phone-pe से 1 लाख दूसरे खाते में हुआ ट्रांसफर, बैंक ने नहीं किया वापस, अब ऐसे मिला न्याय...
phone-pe से 1 लाख दूसरे खाते में हुआ ट्रांसफर, बैंक ने नहीं किया वापस, अब ऐसे मिला न्याय...
जांजगीर-चांपा। जिले के एक व्यक्ति ने अपने phone-pe से एक रुपए ट्रांसफर किया। गलती से रुपए दूसरे खाते में चला गया। उसने बैंक में इसकी शिकायत की। लेकिन बैंक ने रुपए नहीं लौटाया। उसने मामले की शिकायत जिला उपभोक्ता फोरम में की। अब फैसला व्यक्ति के पक्ष में आया है। उपभोक्ता फोरम ने बैंक को ब्याज समेत रूपए लौटाने के निर्देश दिए हैं। ये पूरा मामला मालखरौदा क्षेत्र के आमनदूला गांव का है।
2020 का मामला
आमनदूला गांव के चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि 21 अक्टूबर 2020 को उन्होंने phone-pe के माध्यम से एक लाख रुपए अपनी मां फूलमती लहरे के खाते में ट्रांसफर किया था। मगर वह पैसा उनकी मां के खाते में ट्रांसफर ही नहीं हुआ। इस बात की जानकारी उनकी मां ने चंद्रिका को ही दी। चंद्रिका प्रसाद लहरे का खाता भारतीय स्टेट बैंक के शक्ति शाखा में है।
महिला के खाते को किया होल्ड
चंद्रिका को पता चला कि यह पैसा सबीना खातून नाम की महिला के खाते में चला गया। इस पर चंद्रिका शिकायत लेकर बैंक गए और पूरे मामले की जानकारी दी। बैंक ने सबीना खातून का खाते को होल्ड कर दिया।
चंद्रिका से कहा गया कि आपके पैसे भी मिल जाएंगे। इसके बाद चंद्रिका बार-बार बैंक जाते रहे, लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं ट्रांसफर नहीं हुए।
चंद्रिका ने बताया कि उन्होंने कई बार बैंक अधिकारियों से भी मुलाकात की। मगर बात नहीं बनी और उनका पैसा वापस नहीं लौटा। इसी बात से परेशान होकर उन्होंने मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम में की।
[caption id="attachment_4185" align="aligncenter" width="636"]

जिला उपभोक्ता फोरम जांजगीर-चांपा[/caption]
ग्राहकों की सेवा में कमी
उपभोक्ता फोरम ने दोनों पक्षों की दलील सुनी। इसके बाद फोरम ने पाया कि एसबीआई ने ग्राहकों के सेवा में कमी की है। उपभोक्ता के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। आयोग ने बैंक को निर्देश दिया है कि 45 दिन के भीतर 1 लाख रुपए 6 प्रतिशत ब्याज के साथ उपभोक्ता को दीजिए। साथ ही 3 हजार रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति और एक हजार रुपए वाद व्याय के रूप में उपभोक्ता को देना होगा।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिवाली के पहले मानदेय, हड़ताल अवधि की राशि भी…
फैक्ट्री में हादसा, इलेक्ट्रीशियन और हेल्पर पर गिरा गर्म लोहा, दोनों की मौत
शराब पत्नी गिरफ्तार : रिश्तों का कत्ल, पति को उतारा मौत के घात…
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun