T20 World Cup : भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से, टीम इंडिया के इस फैसले पर रहेगी नजर...
T20 World Cup : भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से, टीम इंडिया के इस फैसले पर रहेगी नजर...
स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप में आज भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। लगातार दो हार झेल चुकी टीम इंडिया जीत का खाता खोलना चाहेगी। हार से इंडियन टीम के आत्मविश्वास में गिरावट आई है। अब एक जीत से तस्वीर बदल सकती है। सभी की नजरें टीम संयोजन पर लगी है। देखना है कि इस बार प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है।
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन पर फैसला
सूर्यकुमार यादव फिट होने पर खेले सकते हैं। ईशान किशन को भी हार्दिक पांड्या की जगह उतारा जा सकता है। पांड्या दो मैचों में 35 गेंद में 31 रन ही बनाए है। अफगानिस्तान के राशिद और गुलबदीन नायब के ओवर महत्वपूर्ण होंगे, जिन्हें संभलकर खेलना होगा।
अश्विन को मौका मिलने की संभावना
अफगानिस्तान के खिलाफ यह ऐसा मैच है जिसमें जीतने पर भारत को कोई क्रेडिट नहीं मिलेगा, लेकिन हारने पर आलोचना होना स्वाभाविक है। इस मैच में यह देखना होगा कि क्या भारतीय कप्तान विराट कोहली स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका देते हैं या एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती पर ही भरोसा जताते हैं। भारत के लिए इस मैच में राहत वाली बात यह होगी कि टीम को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में नहीं खेलना होगा, जहां टीम अब तक दोनों मैचों में हार चुकी है।
अफगानिस्तान की नजर तीसरी जीत पर
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराया है। इसके अलावा पाकिस्तान को हार की कगार तक पहुंचा दिया था, लेकिन आसिफ अली ने एक ओवर में चार छक्के लगाकर मैच जीत ली। अब मोहम्मद नबी और राशिद खान टी20 लीग में खेलने के अपने सारे अनुभव का इस्तेमाल भारत के खिलाफ करना चाहेंगे ताकि अपनी टीम का दावा मजबूत कर सकें।
मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मैच अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?
इस मैच की लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर भी फ्री में मैच देख सकते हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
भारत की शर्मनाक हार, आईपीएल बैन की उठी मांग…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिवाली के पहले मानदेय, हड़ताल अवधि की राशि भी…
शराब पत्नी गिरफ्तार : रिश्तों का कत्ल, पति को उतारा मौत के घात…
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
cg Sarkari Naukri : क्लर्क, स्टेनो के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन…
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun