सोशल मीडिया पर संभल कर लिखे, रहेगी सरकार की नजर, स्पेशल टीम गठित...
सोशल मीडिया पर संभल कर लिखे, रहेगी सरकार की नजर, स्पेशल टीम गठित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार सोशल मीडिया को लेकर सतर्क हो गई है। सरकार ने पिछले दिनों जिलों में सोशल मीडिया निगरानी टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब जिलों में सोशल मीडिया पोस्ट के निगरानी के लिए टीम गठित की गई है, जो झूठे प्रचार और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखेंगी। इस टीम में जिलों के कई बड़े अधिकारी शामिल किया गया है। जैसे एडिशनल कलेक्टर, पुलिस अफसर से लेकर आईटी एक्सपर्ट तक शामिल हैं।
कवर्धा मामले के बाद सरकार अलर्ट
दरअसल, पिछले महीने कवर्धा जिले में सामाजिक सद्भभाव बिगाड़ने की कोशिश हुई थी। यहां दो वर्गों में तनाव के चलते 144 धारा लगानी पड़ी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स मीट की थी। इसमें उन्होंने कहा था, दंगे रोकना सिर्फ पुलिस का काम नहीं है। प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
रायपुर में सोशल मीडिया की टीम गठित
प्रदेश सरकार से मिले निर्देश के बाद रायपुर एसपी ऑफिस से स्पेशल टीम के अफसरों के नाम जारी किए है। नाम के साथ जारी पत्र में कहा गया है कि यह टीम रायपुर के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखेगी।
रायपुर पुलिस के साइबर सेल प्रभारी गिरीश तिवारी को इस टीम का प्रमुख नियुक्त किया गया है। गिरीश तिवारी की टीम में प्रधान आरक्षक महेंद्र राजपूत, आरक्षक चिंतामणि साहू आरक्षक टेकसिंह मोहले भी होंगे।
टीम का यह होगा काम
टीम रायपुर के सोशल मीडिया के तमाम पोस्ट और फोटोस पर नजर रखेंगी, जो रायपुर के लोग फेसबुक, ट्वीटर और वॉट्सअप जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर करेंगे। निगरानी के दौरान पुलिस इस बात का ख्याल रखेगी की कोई भी पोस्ट भड़काऊ न हो। किसी मैसेज या तस्वीर से शहर की कानून व्यवस्था का माहौल ना बिगड़े। ऐसे पोस्ट कार्रवाई के दायरे में आएगी।
बलौदाबाजार में सोशल मीडिया निगरानी टीम का गठन
सीएम के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सोशल मीडिया की गतिविधियों पर निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है।
- जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी- सत्यनारायण प्रधान,
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- पीताम्बर पटेल
- जनसंपर्क विभाग से सहायक सूचना अधिकारी- नितेश चक्रधारी इसके सदस्य होंगे।
उक्त कमेटी जिला के सोशल मीडिया कंटेंन पर नियमित निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही समय समय पर गतिविधियों की जानकारी एवं उसकी विस्तृत रिपोर्ट एसपी बलौदाबाजार भाटापारा को उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है।
बेमेतरा में 6 सदस्यीय टीम
इसी तरह बेमेतरा के कलेक्टर विलास संदीपान भोस्कर ने सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों की निगरानी के लिए टीम गठित की है। 6 सदस्यीय इस टीम को 'डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम' का नाम दिया गया है।
- ADM, बेमेतरा- दुर्गेश कुमार वर्मा
- एडिशनल SP, बेमेतरा- पंकज पटेल
- SDM, बेरला- संदीप ठाकुर
- SDO (पुलिस), बेमेतरा - राजीव शर्मा
- जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, बेमेतरा- रोहित चंद्रवंशी
- ई- जिला प्रबंधक, चिप्स, बेमेतरा- महेंद्र वर्मा
यह टीम नियमित रूप से बैठक कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
इस तरह से करेंगे सोशल मीडिया की निगरानी
- टीम फेसबुक, ट्वीटर पर नजर रखेगी। खासकर ग्रुप, पेज और फॉलोअर्स के जरिए शेयर होने वाली पोस्ट पर विशेष नजर होगी।
- कई ऐसे पेज हैं, जिन्हें टीम ने विशेष रूप से चिन्हित करके रखा है।
- नए पेज बनने वाले और तेजी से शेयर होने वाले पोस्ट की।
- वॉट्सऐप ग्रुप जो पहले से बने हुए हैं, उनमें कई ग्रुप्स में पहले से अफसर जुड़े हैं।
- इसके अलावा तमाम वॉट्सऐप ग्रुप में पुलिसकर्मियों को जोड़ा गया है या जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun