बोनस लेने चक्काजाम : जिला सहकारी बैंकों में किसानों की भीड़, रकम नहीं मिलने से भड़के...
बोनस लेने चक्काजाम : जिला सहकारी बैंकों में किसानों की भीड़, रकम नहीं मिलने से भड़के...
रायपुर। प्रदेश के किसान दीपावली अच्छे से मना सके, इसलिए राज्य सरकार ने बोनस की राशि ट्रांसफर की है। इसके बाद किसान रुपए निकालने जिला सहकारी बैंक पहुंच रहे हैं। लेकिन बैकों में किसानों की भारी भीड़ लग रही है। बैंकों में लिमिट के चलते सिर्फ कुछ किसानों को ही रुपए मिल पा रही है। कई के हाथ खाली है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।
इधर, गरियाबंद में बुधवार को बोनस की राशि को लेकर किसान आक्रोशित हो गए। जिला सहकारी बैंक में रुपए खत्म होने से भड़के किसानों ने नेशनल हाईवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में किसानों के हाईवे पर होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। किसानों ने बताया कि कल त्योहारी है, इसलिए आज ही राशि का वितरण की जाए। प्रशासन ने किसानों को समझाइश दी। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद किसान हाईवे से हटे।
हेड ऑफिस से मंगाई राशि
बैंक प्रबंधक ने हेड ऑफिस को आंदोलन की सूचना दी। कुछ देर बाद गाड़ी रकम लेकर पहुंची तो फिर से वितरण शुरू हुआ। इसके बाद किसानों का हंगामा खत्म हुआ। बैंक के अकाउंटेंट ने बताया कि राशि खत्म हो गई थी। इसके लिए डिमांड भेजी गई। रुपए आने के बाद फिर से वितरण शुरू किया गया।
जिले की कैश लिमिट एक करोड़, बढ़ाकर किया ढाई करोड़
जिला नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने मीडिया को बताया कि 71627 किसानों के लिए 52 करोड़ 71 लाख 19 हजार रुपए शासन की ओर से जिले के सहकारी बैंक में ट्रांसफर किये गए हैं। इन्हें 9 अलग-अलग ब्रांचों को भेजा गया है। सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण राशि पहुंचने में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 32061 किसानों के खाते में राशि पहुंच चुकी है। जिले में कैश इंश्योरेंस लिमिट 1 करोड़ रुपए तक है, इसे आज बढ़ाकर ढाई करोड़ किया गया है।
वहीं रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा का कहना है कि हां थोड़ी परेशानी तो आ रही है। मगर इसे मैं आज ही दिखवाता हूं। दरअसल त्योहारों के चलते सहकारी बैंकों के सर्वर पर लोड ज्यादा है। इसके कारण ऐसी समस्या आ रही है।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर राज्य के 21 लाख किसान भाईयों के बैंक खाते में 1500 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
भाई दूज छुट्टी : इस जिले के कलेक्टर ने की घोषणा, अन्य जिलों में ऐच्छिक
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun