हाथियों ने एसपी त्रिलोक बंसल को कुचला, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती
हाथियों ने एसपी त्रिलोक बंसल को कुचला, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती
पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हाथियों ने एसपी त्रिलोक बंसल पर हमला कर दिया। एसपी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद उन्हें बिलासपुर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
हमलेे के दौरान एसपी की पत्नी श्वेता बंसल भी मौजूद थीं। उन्हें भी चोट आई है।
पेंड्रा के अमारू जंगल की घटना
जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन दिन से महवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के अमारू बीट में 14 हाथियों का दल आया था। इस सूचना के बाद एसपी अपनी पत्नी श्वेता बंसल के साथ हाथियों को देखने अमारू जंगल पहुंचे थे। जंगल में विचरण कर रहे हाथी जब बाहर से नजर नहीं आए तो एसपी अपनी पत्नी को कुछ पुलिस जवान एवं ग्रामीणों को लेकर जंगल में जा घुसे।
हाथियों के नजदीक न जाने की दी थी हिदायत
बताया जा रहा है कि जंगल में हाथियों के नजदीक न जाने की हिदायत हाथी निगरानी दल ने एसपी को दी थी। लेकिन उन्होंने हिदायत को नजरअंदाज कर दिया और हाथी के करीब जा पहुंचे। इंसान को अपने नजदीक पाकर हाथियों का दल अक्रामक होकर एसपी पर हमला बोल दिया।
इस बीच हाथी निगरानी दल और वन कर्मियों ने किसी तरह हाथी को भगा दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे…
पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो…
स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun