कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी, WHO के तकनीकी सलाहकार का फैसला...

कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी, WHO के तकनीकी सलाहकार का फैसला...  नई दिल्ली। दिवाली से पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तकनीकी सलाहकार समूह ने भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने 26 अक्टूबर को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन पर समीक्षा बैठक की थी। इसमें कंपनी से इस वैक्सीन की ज्यादा जानकारी देने की मांग की गई थी। अब वैक्सीन को दुनियाभर के लिए सुरक्षित बताते हुए मान्यता दे दी है।

डब्ल्यूएचओ के मानकों पर खरी

जानकारी के मुताबिक, तकनीकी समूह की ओर से यह सिफारिश सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए की गई है। कोवैक्सीन को मंजूरी देने वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सलाहकार समूह में दुनिया के कई विशेषज्ञ शामिल थे। समूह ने कहा कि कोवैक्सीन कोरोना वायरस से बचाव करने में डब्ल्यूएचओ के मानकों पर खरी उतरती है। इससे होने वाले छोटे जोखिमों पर इसके लाभ काफी भारी पड़ते हैं। इसलिए यह वैक्सीन पूरे विश्व में इस्तेमाल की जा सकती है।  

बच्चों के लिए आवेदन नहीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को मंजूरी का यह मामला लंबे समय से लंबित था। सरकारी सूत्रों ने बताया कि केवल 18 से ऊपर के बच्चों के लिए स्वीकृति को आवेदन किया गया था। बच्चों के लिए आवेदन नहीं किया गया था।

WHO ने दी थी सफाई

वैश्विक संगठन की ओर से कोवैक्सीन को मंजूरी दिए जाने में हो रही देरी को लेकर पिछले महीने अक्टूबर में बड़ा बयान सामने आया था, जिसमें WHO का कहना था कि अभी उसे भारत बायोटेक से कोवैक्सीन को लेकर और जानकारी की जरूरत है, ताकि वैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल (Emergency Use) के लिए मंजूरी देने से पहले उसका अच्छी तरह मूल्यांकन किया जा सके। भारत बायोटेक को काफी लंबे वक्त से कोवैक्सीन को WHO की मंजूरी मिलने का इंतजार था। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने 19 अप्रैल को कोवैक्सीन से जुड़ा डेटा संगठन को सौंप दिया था।

कोवैक्सीन मंजूरी का था इंतजार

कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने में हो रही देरी को लेकर 18 अक्टूबर को WHO ने एक ट्वीट किया, जिसमें उसकी ओर से कहा गया कि कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने का इंतजार बहुत से लोग कर रहे हैं, लेकिन किसी भी वैक्सीन को एमरजेंसी यूज के लिए एप्रूव करने से पहले हमें ये मूल्यांकन करना जरूरी होता है कि वो सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) बोनस लेने चक्काजाम : जिला सहकारी बैंकों में किसानों की भीड़, रकम नहीं मिलने से भड़के… भाई दूज छुट्टी : इस जिले के कलेक्टर ने की घोषणा, अन्य जिलों में ऐच्छिक छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun