t20 world cup में भारत की पहली जीत, अफगानिस्तान को भारी अंतर से हराया...

t20 world cup में भारत की पहली जीत, अफगानिस्तान को भारी अंतर से हराया... स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) में भारत को पहली जीत नसीब हुई है। बुधवार को खेले गए मैच में अफगानिस्तान को 66 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जल्दी दो विकेट गिर गए। रन बनाने के चक्कर में विकेट गिरता चला गया। 7 विकेट के नुुकसान पर 144 रन बनाए। टीम के लिए करीम जनत ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी 3,  अश्वनी 2,  जसप्रीत बुमराह और जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।  

सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा, लेकिन अफगानिस्तान के अगले मैच पर निर्भर

अफगानिस्तान से जीत के बाद अब भारत को बचे दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। अगर ऐसा होता है तो भारत के 6 अंक होंगे। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दूसरी टीमों के बीच होने वाले मुकाबले खासकर न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराए। इसके बाद भारत नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपना नेट रन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों से बेहतर कर ले। इस स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की

मोहम्मद शमी ने मोहम्मद शहजाद को शून्य पर पवेलियन भेजा। अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने हजरतुल्लाह जजई (13) को आउट किया। दो विकेट जल्दी खोने के बाद रहमानुल्ला गुरबाज ने मैदान पर आते ही बड़े शॉट्स लगाना शुरू किया। गुरबाज की अटैकिंग पारी पर ब्रेक रवींद्र जडेजा ने लगाया। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। भारत को चौथी सफलता आर अश्विन ने दिलाई। गुलबदीन नाइब (18) को आउट किया। अश्विन ने अपने अगले ही ओवर में नजीबुल्लाह जदरान (11) को पवेलियन भेजा। छठे विकेट के लिए मोहम्मद नबी और करीम जनत ने 38 गेंदों पर 57 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को शमी ने नबी (35) को आउट कर तोड़ा। दो गेंदों के बाद ही शमी ने राशिद खान (0) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

भारतीय सलामी जोड़ी ने जोड़े 140 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने इस दौरान शानदार बैटिंग की और टीम को मजबूत शुरुआत दिलवाई। अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों ने मिलकर 140 रन जोड़े। रोहित शर्मा 47 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 157.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

पंत ने नाबाद 27 रन बनाए

 इस साझेदारी को करीम जनात ने रोहित (74) को आउट कर तोड़ा। रोहित के बाद राहुल (69) रन बनाकर गुलबदीन नाइब की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने AFG को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए। पंत ने 13 गेंदों पर नाबाद 27 और पंड्या ने 13 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की पारी खेली। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो… स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun