सीआरपीएफ कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल

सीआरपीएफ कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल सुकमा। जिले के सीआरपीएफ कैंप में जवान ने अपने साथियों पर एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे 4 जवानों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। हमले में 2 जवान की हालत गंभीर है। जिसे चॉपर से रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार देर रात की है।    घायल 5 जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान 2 जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया गया है।

घटना लिंगनपल्ली स्थित कैंप की

जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप की है। देर रात करीब 3.15 बजे सीआरपीएफ जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई।

आरोपी जवान मानसिक रूप से परेशान था

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिनों से परेशान था।

बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले मृतक जवान

फायरिंग में मारे गए 3 जवान बिहार और 1 पश्चिम बंगाल का निवासी था। चौथे जवान को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है। मृतक जवानों में बिहार निवासी  धर्मेंद्र कुमार, धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।

सीआरपीएफ कैम्प की घटना दुर्भाग्यजनक: मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) हाथियों ने एसपी त्रिलोक बंसल को कुचला, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती बोनस लेने चक्काजाम : जिला सहकारी बैंकों में किसानों की भीड़, रकम नहीं मिलने से भड़के… भाई दूज छुट्टी : इस जिले के कलेक्टर ने की घोषणा, अन्य जिलों में ऐच्छिक छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun