पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित
पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित
नई दिल्ली। पद्मश्री अर्वाड समारोह आज राष्ट्रपति भवन में किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक मदन सिंह चौहान को पद्मश्री से सम्मानित किया। सोमवार को पंथी नर्तक डॉ राधेश्याम बारले को सम्मानित करेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे।
दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्मश्री
पद्मश्री अर्वाड समारोह में करण जौहर, एकता कपूर औऱ दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत कुल 102 लोगों को पद्मश्री दिया गया। इनके अलावा कुल 10 लोगों को पद्म भूषण, 7 लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा गया। सम्मान पाने वाले कुल 119 लोगों में 29 महिलाएं और एख ट्रांसजेंडर भी शामिल है।
राष्ट्रपति भवन में साल 2020 की लिस्ट में शामिल नामों को भी सम्मान दिया गया। इनमें जार्ज फर्नाडीज(मरणोपरांत), अरूण जेटली, सुषमा स्वराज , मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ (मरणोपरांत), कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित छन्नूलाल मिश्र, खेल के लिए मणिपुर की मैरीकॉम, अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी(मरणोपरांत) पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
कुल 141 लोग सम्मानित
साल 2020 के लिए सोमवार को कुल 141 लोग सम्मानित किये गए। इनमें बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भी शामिल हैं। सिंधू को पद्म विभूषण दिया गया है। इनके अलावा अदनान सामी, कंगना रनौत को भी पद्मश्री मिला है।
बता दें कि हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। मार्च-अप्रैल तक सम्मान दिया जाता है। लेकिन इस साल कोरोना के चलते यह पुरस्कार नहीं दिया गया था। इस कारण इस बार यह पुरस्कार कार्यक्रम नवंबर में किया गया।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
हाथियों ने एसपी त्रिलोक बंसल को कुचला, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती
बोनस लेने चक्काजाम : जिला सहकारी बैंकों में किसानों की भीड़, रकम नहीं मिलने से भड़के…
भाई दूज छुट्टी : इस जिले के कलेक्टर ने की घोषणा, अन्य जिलों में ऐच्छिक
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे…
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun