जिला उपभोक्ता आयोग में अनारक्षित और महिला सदस्य पद पर होगी नियुक्ति, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 11 जिला उपभोक्ता आयोगों में अनारक्षित सदस्य के 11 और 9 महिला सदस्य पद पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों से 8 दिसम्बर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित योग्यता धारण करना आवश्यक है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेब साईट http://cgscdrc.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।
जिला उपभोक्ता आयोग राजनांदगांव में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, सरगुजा-अम्बिकापुर में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। महासमुंद में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, धमतरी में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद पर नियुक्ति होगी।
बिलासपुर में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, दुर्ग में अनारक्षित सदस्य के लिए एक पद, कोरिया-बैकुण्ठपुर में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
जगदलपुर में अनारक्षित सदस्य के लिए एक पद, बेमेतरा में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, बलरामपुर-रामानुजगंज में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद और बीजापुर जिला उपभोक्ता आयोग में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद की रिक्तियों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित
सीआरपीएफ कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल
हाथियों ने एसपी त्रिलोक बंसल को कुचला, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे…
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun