कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, टीम में हुआ ये बदलाव

कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, टीम में हुआ ये बदलाव स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

भारतीय टीम में एक बदलाव

भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। वरुण चक्रवर्ती की जगह राहुल चाहर को टीम में शामिल किया गया है। नामीबिया की टीम में जैन फ्रीलिंक की वापसी हुई है। इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मौका है, जब विराट ने टॉस जीता है। कप्तान के रूप में यह विराट का 50वां अंतर्राष्ट्रीय मैच है। 

कोहली की कप्तानी का आखिरी मैच

भारतीय क्रिकेट के कप्तान के रूप में विराट कोहली का यह आखिरी मैच होगा। वहीं हेड कोच के रूप में रवि शास्त्री का भी अंतिम मैच है। बता दें कि रविवार को अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। लिहाजा इस मैच के परिणाम का टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं होगा। इसके साथ ही भारत का अभियान भी समाप्त हो जाएगा। विराट कोहली ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह टूर्नामेंट बतौर कप्तान उनका आखिरी टी-20 असाइनमेंट होगा। वहीं, कोच रवि शास्त्री हर फॉर्मेट में अपना पद छोड़ रहे हैं। ये दोनों दिग्गज आखिरी मैच को खास जरूर बनाना चाहेंगे। हालांकि, कोहली-शास्त्री के इस कार्यकाल में ये मलाल ज़रूर रहेगा कि भारत ने कोई बड़ा इवेंट अपने नाम नहीं किया। रवि शास्त्री 2017 से टीम इंडिया के कोच हैं।

नामीबिया ने प्रदर्शन से किया प्रभावित

नामीबिया क्रिकेट में एक एसोसिएट कंट्री है, यानी उसके पास टेस्ट मैच खेलने का दर्जा नहीं है। इस फैक्ट को ध्यान में रखते हुए नामीबिया के लिए यह वर्ल्ड अच्छा रहा है। उसने क्वालिफाइंग राउंड से सुपर-12 में जगह बनाई और इस राउंड में भी इस टीम ने सभी को प्रभावित किया है। दोनों टीमें-                             भारत- केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह। नामीबिया- स्टीफन बार्ड, माइकल वैन लिंगेन, क्रेग विलियम्स, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डेविड विसे, जान फ़्रीलिंक, जेजे स्मिट, जॉन निकोल लॉफ़्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित सीआरपीएफ कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल हाथियों ने एसपी त्रिलोक बंसल को कुचला, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun