छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी

छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छेरछेरा की सार्वजनिक छुट्‌टी की अधिसूचना जारी की है। इस साल छेरछेरा 17 जनवरी को है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 अक्टूबर को मरार पटेल समाज के एकीकरण कार्यक्रम में छुट्टी की घोषणा की थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक, प्रदेश में मनाए जाने वाले छेरछेरा के लिए पहले से जारी ऐच्छिक अवकाश को बदलने का निर्णय हुआ है। ऐसे में सरकार 17 जनवरी 2022 को छेरछेरा पर्व के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है। छेरछेरा पुन्नी छत्तीसगढ़ का लोक पर्व है।

माता शाकंभरी का प्रकट उत्सव

छेछेरा के दिन माता शाकंभरी का प्रकट उत्सव भी है। यह पौष महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन अन्नदान की परंपरा है। अगले वर्ष पौष पूर्णिमा 17 जनवरी को पड़ रही है।

6 सार्वजनिक छुट्‌टी

बता दें कि दिसंबर 2018 से अब तक सरकार 6 त्योहारी छुट्‌टी घोषित कर चुकी है। इसमें छेरछेरा के अलावा हरेली, तीजा, कर्मा जयंती, छठ और विश्व आदिवासी दिवस की सार्वजनिक छुट्‌टी शामिल है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित सीआरपीएफ कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun