वेंकटेश अय्यर की शानदार पारी, 34 गेंद में ही जीता टी20 मैच...

वेंकटेश अय्यर की शानदार पारी, 34 गेंद में ही जीता टी20 मैच... स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल  (IPL 2021) में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने कई बेहतरीन पारी खेली। अपने खेल के दम पर कोलकाता को फाइनल में पहुंचाया। अब मध्य प्रदेश के इस खिलाड़ी ने घरेलू सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali T20 Tournament) में भी शानदार खेल दिखाया है। बिहार के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अय्यर ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की। 4 ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 2 विकेट झटके। फिर 20 गेंद में नाबाद 36 रन ठोक दिए। अय्यर ने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। इस मैच में बिहार की पूरी टीम 59 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में मध्य प्रदेश ने 34 गेंद में ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बिहार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया

दिल्ली में मध्य प्रदेश और बिहार के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन बिहार का फैसला सही साबित नहीं हुआ। दूसरे ओवर में ही कुलदीप सेन ने पहला झटका दे दिया। मंगल महरोर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तो एक-एक कर बिहार के विकेट गिर गए। एक छोर से आईपीएल 2021 में शानदार गेंदबाजी करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान और दूसरी तरफ केकेआर के वेंकटेश अय्यर ने बिहार के बल्लेबाजों को बेबस कर दिया।

अय्यर ने मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ी

अय्यर ने यशस्वी ऋषव (1) और शेखर कुमार सिंह (0) पर आउट किया। इस तरह अय्यर ने बिहार के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। फिर आवेश खान और मिहिर हिरवानी ने बाकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 18 ओवर में 59 रन पर बिहार को ऑलआउट कर दिया। बिहार के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

अय्यर ने की कसी हुई गेंदबाजी, 22 डॉट गेंद फेंकी

अय्यर ने बिहार के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर में से 22 गेंद तो डॉट फेंकी। उनकी 2 गेंद पर 2 रन आए और उन्होंने 2 विकेट लिए। इसके बाद वेंकटेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में मध्य प्रदेश की पारी की शुरुआत की। उन्होंने कुलदीप गेही के साथ 30 गेंद में 48 रन जोड़े। कुलदीप 14 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं  अय्यर ने 20 गेंद में 7 चौकों से नाबाद 36 रन की पारी खेली।

अय्यर का न्यूजीलैंड सीरीज के लिए दावा मजबूत

 भारत और न्यूजीलैंड का 17 नवंबर से टी20 सीरीज शुरू हो रहा है। इस सीरीज के लिए अय्यर का चयन हो सकता है। इस दमदार प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर है। उन्हें जानकर भविष्य में हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। अय्यर ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए 10 मैच में 370 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए थे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित सीआरपीएफ कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun