सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान

सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान रायपुर। प्रदेश में त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अब प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (cg psc) और व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा मंडल (Vyapam) ने तारीख भी घोषित कर दी है। लेकिन दोनों संस्था ने एक ही दिन तीन परीक्षा आयोजित कर रहा है। जिससे उम्मीदवारों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई। जिन उम्मीदरवारों ने तीनों पोस्ट के लिए आवेदन किया है। वे सिर्फ एक ही परीक्षा में बैठ पाएंगे। उनके सामने किसे छोड़े और किसे अपनाए ये समस्या खड़ी हो गई है। बता दें कि व्यापमं व पीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस से लेकर मंडी निरीक्षक, वन सेवा व संपरिक्षक भर्ती परीक्षा होने वाली हैं। 12 दिसंबर को ही सहायक संपरिक्षक,सहायक वन क्षेत्रपाल व सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा तय किया गया हैं। तीन परीक्षा एक ही दिन होने से परीक्षार्थी पशोपेश में है। कहा जा रहा है कि सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी का फार्म भरने के लिए सिर्फ लॉ ग्रेजुएट छात्र ही पात्र होते हैं, पर जो लॉ के छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं वो अमूमन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शामिल होते हैं। लिहाजा एक ही परीक्षा तिथि होने के चलते उनके लिए अन्य परीक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं होगा।

नवंबर-दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षाएं इस प्रकार हैं-

  • 26 नवंबर- स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस-83पोस्ट
  • 28 नवंबर- मंडी निरीक्षक/उपनिरीक्षक-178
  • 05 दिसंबर- छत्तीसगढ़ वन संयुक्त भर्ती-178
  • 12 दिसंबर- सहायक संपरीक्षा/ज्येष्ठ- 65पोस्ट
  • सहायक वन छेत्रपाल– 37 पोस्ट
  • जिला लोक अभियोजन- 68 पोस्ट
  • असिस्टेंट सर्जन विशेषज्ञ-100 पोस्ट
  • 19 दिसंबर- संयुक्त भर्ती डेटा एंट्री ऑपरेटर
  • बस्तर कनिष्ठ कर्मचारी चयन आयोग
  • 26 दिसंबर- संयुक्त भर्ती
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित सीआरपीएफ कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun