भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन Lava Agni 5G लॉन्च, जानें कीमत नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन लावा अग्नि 5G (Lava Agni 5G) लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में मीडिया टेक डाइमेंसिटी 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्वॉच कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 30 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Lava Agni 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह स्मार्टफोन रियलमी 8s 5G, मोटो G 5G और सैमसंग गैलेक्सी M32 5G को कड़ी टक्कर दे सकता है। Lava Agni 5G की भारत में कीमत इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए भारत में 19,999 रुपए की कीमत रखी गई है। Lava Agni 5G को अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से 18 नवंबर से खरीदा जा सकेगा। इसकी प्री-बुकिंग लावा के ई-स्टोर और अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है। प्री-बुकिंग के दौरान 500 रुपए देने होंगे और बाद में 2,000 रुपए की छूट मिलेगी। लावा अग्नि 5G की स्पेसिफिकेशन Dual-sim नैनो वाला अग्नि-5 एंड्राइड 11:00 पर चलेगा। इसमें 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले में एक पंच होल दिया गया है। फोन को पावर देने के नजरिए से इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है । 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। Lava Agni 5G का कैमरा रीयर कैमरा सेटअप शानदार है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ f/1.79 सिक्स-पीस लेन्स है। इसके अलावा कैमरा में 15 मेगापिक्सल वाइड एंगल शूटर दिया गया है तो एक 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। यही नहीं एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर सेटअप को कंप्लीट कर देता है। ग्राहकों को प्री-लोडेड कैमरा मोड्स मिलेंगे जैसे कि AI मोड, सुपर नाइट मोड और प्रो मोड। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Lava Agni 5G की बैटरी कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। Lava Agni 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30W की फास्ट चार्जिंग है। दावा है कि 90 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun