सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी रायपुर। खमतराई इलाके में सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मंगलवार दोपहर को मिली। लोगों को इसकी जानकारी होने के बाद पटरी के पास भीड़ जमा हो गई थी। सूचना के बाद खमतराई टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक पटरी पार करते वक्त ट्रेन से टकराया है या मामला खुदकुशी का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, खमतराई पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। युवक के कपड़ों और हुलिए से उसकी पहचान हुई है। युवक पटरी के पास बसी बस्ती सन्यासी पारा का रहने वाला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पटरी पार करते वक्त तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया होगा। मोहल्ले के कुछ लोग घटना को सुसाइड बता रहे हैं। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस हादसे में युवक का सिर कट गया है। ट्रेन की रफ्तार की वजह से युवक का सिर कुछ दूरी पर गिरा मिला। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun