पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन...

पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन... रायगढ़। पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी डायल-112 की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन 50 लाख रुपए और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के साथ ही अफसर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, भजनडीपा निवासी विमल दास महंत (38) ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर था। वह सोमवार रात अपने साथी विद्याधर के साथ स्टेशन गया था। दोनों वहां से रात करीब 9.30 बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतरा रोड चौकी के पास डायल-112 की गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विमल और विद्याधर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान विमल की मौत हो गई। थाने के बाहर भारी हंगामा अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद जब विमल का शव घर पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग विमल का शव लेकर थाने के बाहर पहुंच रास्ता जाम कर दिया। करीब 4 घंटे से थाने के बाहर हंगामा किया। लोग मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर अड़े थे।

एक लाख रुपए तात्कालिक सहायता दी गई

दोनों पक्षों में थाने के अंदर बातचीत हुई। इसके बाद  शाम को प्रशासन की ओर से एक लाख रुपए तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। वहीं कांग्रेस पार्षद की ओर से बताया गया कि विमल की पत्नी को नगर निगम में अस्थाई नौकरी दी जाएगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

मृतक घर का अकेला कमाने वाला था

लोगों का कहना है कि विमल घर का इकलौता बेटा था। उसकी ही कमाई से परिवार का खर्चा चलता था। उसके माता-पिता दोनों पैरालाइज्ड हैं। परिवार में उसकी पत्नी, 5 साल का बेटा,  4 साल की बेटी और एक छोटा भाई है। सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने डायल-112 के ड्राइवर रेगड़ा निवासी जुमैल अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने मुआवजे की घोषणा के पहले ट्वीटर पर लिखा, हिट एंड रन के केस में यूपी जाकर पचास लाख का मुआवजा देने वाले @bhupeshbaghel  रायगढ़ में सरकारी वाहन 112 से मृत युवक के परिजनों की सुध आखिर क्यों नही ले रहे हैं? शव सड़क पर रख सैकड़ों लोग एक करोड़ मुआवजा और मृतक के परिजन नौकरी की मांग कर रहे हैं, अब तक कोई सुनवाई नहीं। आखिर क्यों? 3695232https://twitter.com/BJP4CGState/status/145804375751 Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun