सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, पुलिस कर्मियों को मिलेगा अब साप्ताहिक अवकाश, चिटफंड के फरार आरोपियों पर दिए ये निर्देश...

सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, पुलिस कर्मियों को मिलेगा अब साप्ताहिक अवकाश, चिटफंड के फरार आरोपियों पर दिए ये निर्देश... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह विभाग की बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जवान लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। पुलिस आंदोलन के समय भी ये मांग रखी थी। अब सीएम बघेल ने इस पर मुहर लगाई है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र की एप

साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र की एप जारी करने भी निर्देश दिया गया है। साथ ही गृह विभाग की समीक्षा बैठक में चिटफंड के फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए हैं।

गांजा तस्करों पर हो कार्रवाई, भारत सरकार को पत्र लिखने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार (एनसीबी) को पत्र लिखने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही बघेल ने बस्तर फाइटर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरी करने के सख्त हिदायत दी है।

हुक्का बार पर सख्त कार्रवाई

सीएम भूपेश ने पुलिस विभाग को हुक्का बार पर सख्त कार्रवाई करने कहा है। ताकि हुक्का बार दोबारा चालू न हो पाएं। बता दें कि मुख्यमंत्री निवास में आयोजित गृह विभाग के समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी समेत पुलिस और गृह विभाग के सभी बड़े अधिकारी उपस्थित थे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun