टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वेंकटेश और आवेश को मौका, ये स्टार खिलाड़ी बाहर...

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से 3 टी-20 सीरीज खेलेंगे। इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा टीम के कप्तान बनाये गए हैं। वहीं केएल राहुल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज गेंदबाज आवेश खान को पहली बार भारतीय टीम में मौका दिया गया है। वहीं  हार्दिक पंड्या को बाहर कर दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर चुके विराट कोहली को आराम दिया गया है। साथ ही जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है।

भारत-ए टीम में उमरान मलिक

भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली भारत-ए टीम में चुना गया है। उमरान ने IPL फेज-2 में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। भारत-ए टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर 3 चार दिवसीय मैच खेलेगी।

भारतीय टी-20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) वेंकटेश अय्यर की शानदार पारी, 34 गेंद में ही जीता टी20 मैच… गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun