भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दरअसल, 8 नवंबर को प्लांट में लेडर खाली करते वक्त धमाका हो गया था। इसमें पांच कर्मचारी गंभीर हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इस घटना के बाद प्लांट कर्मचारियों ने सुरक्षा को लेकर जमकर हंगामा किया था। अब इस मामले में पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ धारा 337, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप

जानकारी के मुताबिक, 8 नवम्बर को बीएसपी प्लांट में ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में पांच कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इधर पीड़ित के परिजन और प्लांट के अन्य कर्मचारी प्रबंधन के ऊपर लापरवाही और कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देने का आरोप लगाये थे। पीड़ितों की शिकायत के बाद इस मामले में थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही दुर्ग पुलिस के द्वारा बीएसपी के साइड इंचार्ज, ठेकेदार यादव ब्रदर्स, ठेकेदार के सुपरवाइजर, सेफ्टी इंचार्ज पर भी अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अपराध दर्ज कर कार्रवाई जारी

बता दें कि बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त साधन की कमी व लापरवाही के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने बीएसपी प्रबंधन सहित बीएसपी के साइड इंचार्ज, ठेकेदार यादव ब्रदर्स, ठेकदार का सुपरवाइजर, सेफ्टी इंचार्ज पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी पद्मश्री अर्वाड समारोह : छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान और डॉ राधेश्याम बारले पद्मश्री से सम्मानित धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun