गोपनीय सैनिक की हत्या, नक्सलियों ने लगाया ये आरोप...

गोपनीय सैनिक की हत्या, नक्सलियों ने लगाया ये आरोप... दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक गोपनीय सैनिक की गला रेत कर हत्या कर दी है। वारदात के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। बुधवार सुबह DRG के जवानों ने शव को बरामद किया है। घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। ये मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गोपनीय सैनिक उमेश पटेल दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित टेटम गांव का रहने वाला था। नक्सलियों ने टेटम में पुलिस कैंप स्थापित करवाने का आरोप लगाया है। साथ की मौत की सजा देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार-बुधवार की देर रात कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

शव टेटम गांव में फेंक दिया

जानकारी के मुताबिक, गोपनीय सैनिक उमेश मड़कम अपने घर से मंगलवार सुबह कटेकल्याण की तरफ निकला था। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने इसी दौरान उसी रास्ते से अगवा कर लिया। और रात में उसकी हत्या कर शव टेटम गांव में फेंक दिया। उमेश की मोटर साइकिल अभी नहीं मिली है।

घोर नक्सल प्रभावित इलाका

बता दें कि कटेकल्याण ब्लॉक का टेटम गांव घोर नक्सल प्रभावित इलाका है। इस गांव की सड़क, स्कूल सब नक्सलियों ने उजाड़ दिया है। एक साल पहले फोर्स ने यहां कैंप बनाया है। बताया जा रहा है कि उमेश मड़कम ने नक्सिलों के खिलाफ जाकर कैंप लगाने में मदद की थी। इसके बाद उसे गोपनीय सैनिक बनाया गया। इसी बात से नक्सली उससे नाराज थे। और उसे मौत के घात उतार दिया।

कैंप से नक्सलियों में बौखलाहट

नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी में पुलिस लगातार अपनी पैठ जमाती जा रही है। हाल ही में टेटम में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित हुआ है। लगभग सप्ताह भर पहले जवानों ने इसी इलाके में घुसकर 15 लाख रुपए के 3 इनामी नक्सलियों को ढेर किया था। साथ ही इसी इलाके से दर्जनों नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर भी किया है। ऐसे में नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun