एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा?
एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा?
मुख्यमंत्री की फटकार के बाद अब जिलों में भी पुलिस जनदर्शन की शुरुआत हो गई है। बलौदाबाजार जिले में आदेश जारी हो गया है। आदेश के मुताबिक, एसपी सप्ताह में दो दिन लोगों की समस्या सुनेंगे और उसका निराकरण करेंगे। जानिए आदेश में क्या लिखा, और इसकी जरूरत क्यों पड़ी।
सोमवार और शुक्रवार को सुनेंगे समस्या
आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को सुनने के लिए जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत शुक्रवार को स्वयं पुलिस अधीक्षक (एसपी) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुपह 11 से दोपहर 2 बजे तक यातायात शाखा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में उपस्थित रहेंगे।
जनदर्शन का ये मुख्य उद्देश्य
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार, भाटापारा, बिलाईगढ़ एवं मुख्यालय बलौदाबाजार अपने-अपने कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 से 2 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम मे उपस्थित रहेंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्या का यथासंभव तत्काल निराकरण कर उनकी सहायता करना है। कई लोग अपनी समस्याओं का निदान हेतु पुलिस तक नहीं पहुंच पाते।
पुलिस और आमजन के बीच सीधे संवाद
इसी प्रकार कई लोग संकोच अथवा अन्य कारणों से अपनी बात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते। जनदर्शन कार्यक्रम से इन सभी समस्याओं को समाप्त करते हुए पुलिस एवं आमजन के मध्य सीधे संवाद का एक सुगम मार्ग प्रशस्त हुआ है।
इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति जनदर्शन मे क्षेत्र अंतर्गत किसी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना देना चाहता है तो उसकी पहचान भी गुप्त रखते हुए संबंधित सूचना का जांच तस्दीक कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई किया जाएगा।
एसपी जनदर्शन की जरूरत क्यों पड़ी
लोगों के सवाल है कि आखिर प्रदेश में एसपी जनदर्शन की आखिर जरूरत क्यों पड़ी। मतलब साफ है, जनता को थाने से न्याय नहीं मिल रहा। उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है। सरकार लाख दावे करे लेकिन हकीकत यही है। अपराध पर रोक नहीं लग पा रही है। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर कार्रवाई नहीं हो रही है। थाना पहुंचने वाले फऱियादी से वसूली की जा रही है। ऐसी शिकायत किसी से छिपी नहीं है। पलारी थाने का मामला जग जाहिर है। यहां मामला उजागर होने के बाद कार्रवाई करनी पडी। न जाने ऐसे कितने केस है, जिसमें लोगों को न्याय नहीं मिल पाती।
जुड़वा शिवराम और शिवनाथ का वीडियो वायरल
बलौदाबाजार जिले के जुड़वा भाई शिवराम और शिवनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सीधे लवन पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं दोनों भाइयों की मौत होने के बाद पुलिस के जांच पर सवाल उठ रहा है।
जनता में आक्रोश
प्रदेश में पुलिस और जिला प्रशासन के रवैया से आक्रोश है। लोगों की सुनी नहीं जा रही है। आरोप है कि किसी भी सरकारी कार्यालय में घूस के बिना काम नहीं होता। सरकार को सब मालूम है, इसलिए जिले के कप्तान को जनदर्शन करने कहा गया है। देखने वाली बात है कि इसमें लोगों की शिकायत का निराकरण होता या नहीं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम
सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun