भाजयुमो नेता की मौत : कार के उड़े परखच्चे, 2 की गई जान, एक गंभीर

भाजयुमो नेता की मौत : कार के उड़े परखच्चे, 2 की गई जान, एक गंभीर कोरबा। अंबिकापुर नेशनल हाइवे में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता संजीत सिंह सहित 2 लोगों की मौत हो गई। एक घायल गंभीर रूप से है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना तेज रफ्तार कार और टैंकर की आमने-सामने टक्कर से हुुआ है। हादसे के बाद ड्राइवर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के गंगापुर खुर्द निवासी संजीत सिंह (38), प्रदुम्न सिंह (68) और लखनपुर निवासी त्रिवेंद्र सिंह (40) के साथ कार में बिलासपुर जा रहे थे। तभी कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर कार तेल टैंकर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

भाजयुमो नेता संजीत चला रहे थे कार

कार भाजयुमो नेता संजीत ही चला रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनका शव अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ था। अंदर बैठे लोग भी बुरी हालत जख्मी होकर फंसे थे। पुलिस ने उन्हें निकलवा कर अस्पताल भेजा। इस दौरान रास्ते में प्रदुम्न सिंह ने दम तोड़ दिया। त्रिवेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

नेताओं में शोक

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता संजीत सिंह के निधन से शोक की लहर है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। [caption id="attachment_4319" align="aligncenter" width="300"] संजीत सिंह[/caption]

तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोया- पुलिस

पुलिस ने मीडिया को बताया कि तेज रफ्तार कार के चलते टक्कर हुई है। मोड़ पर अचानक सामने टैंकर देख चालक घबरा गया। वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद टैंकर अपनी ही जगह मोड़ से पहले खड़ा मिला है, जबकि कार उसके अंदर जा घुसी। हादसे के काफी देर बाद तीनों की पहचान हो सकी। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? गोपनीय सैनिक की हत्या, नक्सलियों ने लगाया ये आरोप… भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun