विराट कोहली की बेटी को आनलाइन धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी निकला IIT पास...
विराट कोहली की बेटी को आनलाइन धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी निकला IIT पास...
नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी को आनलाइन धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने यह गिरफ्तारी की है। पुलिस आरोपी को लेकर मुंबई पहुंची है।
आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ़्तार किये गए आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी (Ramnagesh Srinivas akubathini) के तौर पर हुई है। जिसकी उम्र 23 साल है। आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। वह पहले फ़ूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था। आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है। फिलहाल वह बेरोजगार है।
टी-20 विश्व कप में हार के बाद धमकी
बात दें कि टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को हार मिली थी। पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने इंडिया को हराया। फैंस की टीम इंडिया से नाराजगी इतनी थी कि कुछ लोगों ने सभी सीमाओं को पार कर दिया था। सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली के परिवार, उनकी बेटी को लेकर धमकिया दी जा रही हैं और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था।
आरोपी ने बदल लिया था ट्विटर हैंडल
शख्स ने विराट कोहली की बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और रेप की धमकी दी थी। 23 साल के रामनरेश श्रीनिवास आकुबाथिनी को मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। इस शख्स ने धमकी देने के बाद अपना ट्विटर हैंडल ही बदल लिया था। आरोपी खुद को पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर दिखाना चाहता था।
पुलिस ने उसकी पोस्ट्स का स्क्रीनशॉट ले लिया था। उसके आधार पर ही तलाश की जा रही थी। पुलिस उसे गिरफ्तार करके मुंबई ला रही है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल
टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो हार के बाद कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। इसी दौरान एक शख्स ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को धमकी दे डाली थी। जिस पर कई लोगों ने एतराज जताया था। यही नहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी इस धमकी पर आपत्ति जताई थी। इंजमाम ने कहा था कि इस तरह किसी की बेटी या परिवार को निशाने पर लेना पूरी तरह गलत है।
महिला आयोग ने लिया था एक्शन
इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग ने एक्शन लिया। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में नोटिस जारी कर पुलिस से सवाल किए थे और अभी तक लिए गए एक्शन की जानकारी मांगी थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई के ही निवासी हैं। ऐसे में शहर की पुलिस ने मामले की जांच का जिम्मा संभाला था। अब मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई लाकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा?
गोपनीय सैनिक की हत्या, नक्सलियों ने लगाया ये आरोप…
भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun