ग्राम सांकरा में इसी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय
ग्राम सांकरा में इसी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने बुधवार (10 अक्टूबर) को दुर्ग जिले के ग्राम सांकरा में स्थापित होने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय तथा उद्यानिकी महाविद्यालय एवं वानिकी महाविद्यालय की प्रगति का जायजा लिया।
इसी सत्र से विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शुरू
गौरतलब है कि छत्तीसगढ शासन द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में उद्यानिकी विश्वविद्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय तथा वानिकी महाविद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ग्राम सांकरा में चालू शैक्षणिक सत्र से ही इसे प्रारंभ किया जाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ.एस.एस. सेंगर ने निर्माण स्थल का अवलोकन किया।
स्कूल में अस्थायी व्यवस्था
उद्यानिकी विश्वविद्यालय के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी एवं कृषि महाविद्यालय मर्रा के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा ने उन्हें जानकारी दी कि महाविद्यालय शुरू करने हेतु पूर्व माघ्यमिक विद्यालय सांकरा ने अस्थायी व्यवस्था की जा रही है।
डॉ. सेंगर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन का निरीक्षण कर वहां दोनों महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विश्वविद्यालय भवन का निर्माण भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता, डॉ. एम.पी. ठाकुर भी उपस्थित थे।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
भाजयुमो नेता की मौत : कार के उड़े परखच्चे, 2 की गई जान, एक गंभीर
एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा?
भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun