Kaun Banega Crorepati 13 : गीता गौड़ 7 करोड़ से चूकी, 1 करोड़ से करना पड़ा संतोष, जानें सही जवाब

Kaun Banega Crorepati 13 : गीता गौड़ 7 करोड़ से चूकी, 1 करोड़ से करना पड़ा संतोष, जानें सही जवाब मुंबई। 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) में मध्य प्रदेश की गीता सिंह गौड़ 1 करोड़ रुपए जीती। इस सीजन में हिमानी बुंदेला और साहिल अहिरवार के बाद गीता तीसरी प्रतिभागी है, जिन्होंने एक करोड़ अपने नाम किया।

15 सवालों के सही जवाब दिए

Kaun Banega Crorepati 13 शो में उन्होंने 15 सवालों के सही जवाब दिए, लेकिन आखिरी 7 करोड़ के सवाल का उसके पास जवाब नहीं था। इसलिए गेम खत्म कर दिया। क्योंकि वह पहले ही अपनी सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर चुकी थी, जिससे 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने के लिए उनके पास कोई मदद नहीं थी।

जानें 7 करोड़ का सवाल

गीता सिंह गौड़ से 7 करोड़ का सवाल अकबर से संबधित था। मुगल बादशाह अकबर के पोते के बारे में सवाल किया गया था। अमिताभ बच्चन ने सवाल करते हुए पूछा कि इनमें से कौन सा एक नाम अकबर के उन तीनो पोतों के नामों में से नहीं है, जिन्हे जेशुईट पादरियों को सौंपने के बाद इसे बना दिया गया था?’ ये चार विकल्प डॉन फेलिप, डॉन हेनरिक, डॉन कार्लोस और डॉन फ्रांसिस्को दिये गए थे। सवाल का सही जवाब गीता के पास नहीं था। उनके पास लाइफ लाईन भी नहीं था। जिसके चलते गीता ने गेम को वहीं छोड़ घर जाने का फैसला लिया। 

अमिताभ ने बताया सही जवाब

अमिताभ ने बताया कि ऐसा माना जाता है जहांगीर नास्तिक थे। उन्होंने अपने भाई दनियाल मिर्जा के तीन बेटों को जीसस के पुजारियों के हवाले कर दिया था। तीनों ने क्रॉस और पौरटूगीज कपड़े पहनकर आगरा के आसपास परेड भी की थी। जिसके चलते उनके नाम भी बदल दिये गए। तहमुरास डॉन फेलिप बन गए, बायसुंगर डॉन कार्लोस बने और हुशांग डॉन हेनरिक बन गए। कुछ महीने बाद उन्होंने फिर से इस्लाम में धर्मांतरण कर लिया। इसीलिए इसका सही जवाब डॉन फ्रांसिस्को है।

गीता ने अमिताभ बच्चन की तारीफ की

गीता ने बताया कि कैसे अमिताभ ने उनकी हिचकिचाहट को दूर किया। शो से पहले गीता काफी नर्वस थी की वह इतने बड़े सुपरस्टार के सामने कैसे बैठेंगी। गीता ने कहा अमिताभ आपको परिवार की तरह महसूस कराएंगे जिससे आपका सारा डर दूर भाग जाएगा। शुरूआत में बैठने के कुछ देर तक मुझे डर लगा था लेकिन अमिताभ ने बात करके मेरा सारा डर दूर कर दिया। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) भाजयुमो नेता की मौत : कार के उड़े परखच्चे, 2 की गई जान, एक गंभीर एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun