फ्लिपकार्ट का कर्मचारी 27 लाख रुपए लेकर फरार, जानिए पूरा मामला...

फ्लिपकार्ट का कर्मचारी 27 लाख रुपए लेकर फरार, जानिए पूरा मामला... दंतेवाड़ा। जिले में फ्लिपकार्ट का एक कर्मचारी कंपनी के 27 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह रकम ग्राहकों के सामानों की डिलीवरी कर उनसे वसूले गए थे। इस मामले में अब कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की। घटना दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

फर्रा फ्लिपकार्ट कर्मचारी दुर्ग जिले के रहने वाले

जानकारी के मुताबिक, फ्लिपकार्ट के कर्मचारी कांति कुमार सिंह (32) ने पुलिस को बताया कि दुर्ग जिले के रहने वाले देवेंद्र निषाद की पोस्टिंग कंपनी ने दंतेवाड़ा में की थी। उनका काम समय पर रुपए का हिसाब कर कंपनी के खाते में डलवाना था।

बैंक में रुपए जमा करने का था काम

ग्राहकों तक सामानों की डिलीवरी करने के लिए लोकल लड़कों को लगाया गया था। जिन्होंने अलग-अलग जगहों पर सामानों की डिलीवरी कर ग्राहकों से लगभग 27 लाख 23 हजार 804 रुपए वसूल कर देवेंद्र को दिए थे। इसे देवेंद्र ने कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। सारे रुपए लेकर फरार हो गया। एरिया मैनेजर को बताया, सारे रुपए खर्च हो गए एरिया मैनेजर अनीश चौबे ने कर्मचारियों को मेल कर रुपए की जानकारी मांगी थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि देवेंद्र ने रुपए गबन किया है। एरिया मैनेजर ने पहले देवेंद्र को फोन कर रुपए जमा करने कहा। देवेंद्र ने रुपए न देने की बात कही। और आगे कहा कि मुझसे रुपए खर्च हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को फोन कर इस मामले की जानकारी दी। एरिया मैनेजर से बात होने के बाद ही देवेंद्र फरार हो गया। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। यह पूरा मामला दो दिन पहले का है, जिसकी जानकारी गुरुवार को मिली और नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) jhiram valley attack : भूपेश सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का किया गठन, देखें आदेश Kaun Banega Crorepati 13 : गीता गौड़ 7 करोड़ से चूकी, 1 करोड़ से करना पड़ा संतोष, जानें सही जवाब एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun