बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी हटाए गए, इसे मिली कमान...

बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी हटाए गए, इसे मिली कमान... रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी हो हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के नए डीजीपी अशोक जुनेजा होंगे। गुरुवार को सीएम भूपेश बघेल के समीक्षा बैठक में डीजीपी अवस्थी को हटाने का फैसला किया है। डीजीपी डीएम अवस्थी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पोलिसिंग से नाराजगी के बाद पुलिस प्रमुख को बदला गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस की समीक्षा बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली पर बेहद खफा हुए थे। इसके बाद डीजीपी को बदले जाने की अटकलें शुरू हो गई थी। बता दें कि सरकार गठन के बाद 19 दिसंबर 2018 को डीएम अवस्थी को पुलिस महकमे की कमान सौंपी गई थी। समीक्षा बैठक के बाद यह तबादला का निर्णय लिया गया। डीएम अवस्थी का रिटायरमेंट 2023 में है। नए डीजीपी अशोक जुनेजा सरल, सहज और गंभीरता से अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वे 1989 बैच के आईपीएस है। सेंट्रल डेपुटेशन पर भी काम करने का अच्छा अनुभव है। भाजपा शासनकाल में वह इंटेलीजेंस चीफ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जुनेजा रायगढ़ में एडिशनल एसपी के रूप मे सेवा दे चुके है। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में एसपी रह चुके हैं। गृह सचिव के रूप में उऩ्होंने कार्यभार संभाला है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, खेल संचालक की जिम्मेदारी जुनेजा निभा चुके हैं। पुलिस मुख्यालय में रहते हुए उन्होंने सशस्त्र बल, एडमिनिस्ट्रेशन ट्रैनिंग जैसी जिम्मेदारी निभाई है। सेंट्रल डेपुटेशन के दौरान  जुनेजा नारकोटिक्स में काम कर चुके हैं। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रमुख की हैसियत से काम किया है।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में जुनेजा बतौर एसपी और आईजी काम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री जुनेजा की कार्यशैली से परिचित है। राज्य में सरकारी किसी भी रही हो जुनेजा पर किसी का ठपा नहीं लगा है। जोगी सरकार, रमन सरकार और भूपेश सरकार में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। [caption id="attachment_4356" align="aligncenter" width="970"] नए डीजीपी अशोक जुनेजा[/caption]   Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun