होटल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, कमरा अंदर से था बंद

होटल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, कमरा अंदर से था बंद रायपुर। राजधानी के स्टेशन रोड स्थित होटल के कमरे में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की लाश मिली है। मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक कदम सिंह पटेल (68) बलौदाबाजार जिले के कसडोल का रहने वाला था। जिला सहकारी बैंक से मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक कदम सिंह पटेल का बैंक के कार्य के चलते लगातार रायपुर आना जाना करता था। बीते 9 नवंबर की रात कदम सिंह स्टेशन रोड स्थित गणेश विश्राम गृह के कमरा नंब 2 पर ठहरे हुए थे। जिसके बाद उसका शव बिस्तार के किनारे पड़ा मिला। दरवाजा भी अंदर से बंद था। गंज थाना पुलिस ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित निजी विश्राम गृह में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की लाश मिली है। पुलिस की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच किया गया। परिजनों को सूचना दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) jhiram valley attack : भूपेश सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का किया गठन, देखें आदेश एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun