t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में...

t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में... स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान जीती बाजी हार गया। शाहीन आफरीदी की गेंद में लगातार 3 छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया ने रोमाचंक मैच जीत लिया। एक समय पाक की जीत सुनिश्चित लग रही थी। लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वेड ने संयम से मैच खेला। और पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को आस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के साथ फाइनल खेलेगा।

वेड के हैट्रिक छ्क्का से हारा पाकिस्तान

आखिरी के 2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों की दरकार थी। शाहीन अफरीदी पारी का 19वां ओवर लेकर आए। इस ओवर को दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा था, लेकिन मैथ्यू वेड के सामने अफरीदी की एक न चल पाई। वेड ने आखिरी 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई। 

आस्ट्रेलिया का 5 विकेट पर 127 रन था

 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन था। आखिरी 4 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 50 रन की जरूरत थी, लेकिन तीन ओवर में ही यह मैच पलट गया। ऑस्ट्रेलिया ने 17वें ओवर में 13 रन, 18वें ओवर में 15 रन और शाहीन अफरीदी के 19वें ओवर मे 22 रन बटोरे और 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरी बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

इससे पहले टीम 2010 में फाइनल में पहुंची थी। तब इंग्लैंड ने उन्हें फाइनल में हराया था। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना 14 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। इस साल दुनिया को नया टी-20 चैंपियन मिलेगा। पाकिस्तान टॉस हारा, पहली बैटिंग कर बनाए 176 रन पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी किया। निर्धारित  20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। बाबर और रिजवान ने पहले 71 रन की साझेदारी की। बाबर 39 रन बनाकर आउट हुए। आसिफ और शोएब मलिक ने किया निराश रिजवान और फखर ने 72 रन की साझेदारी निभाई। रिजवान 67 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। यह उनके टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक रहा। इसके बाद आसिफ अली (0) और शोएब मलिक (1) कुछ खास नहीं कर सके। स्टोइनिस और वेड ने दिखाया संयम 96 रन पर 5 विकेट गिर गया था। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में दिख रही थी। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान यह मैच जीत लेगा। तभी छठे विकेट के लिए मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस ने यादगार 41 गेंदों पर नाबाद 75 रन जोड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई। स्टोइनिस ने 31 गेंदों पर नाबाद 40 और मैथ्यू वेड ने सिर्फ 17 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun