कोरोना टीकाकरण शिविर नहीं कराया, 5 बीएमओ समेत 132 कर्मचारियों को नोटिस
कोरोना टीकाकरण शिविर नहीं कराया, 5 बीएमओ समेत 132 कर्मचारियों को नोटिस
बलौदाबाजार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद 10 नवम्बर को कोरोना टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किये जाने पर जिले के 5 बीएमओ समेत 132 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर सीएमएचओ ने उन सभी को नोटिस थमाई है और 24 घण्टे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।
97 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाना था
गौरतलब है कि 10 तारीख को बिलाईगढ़ विकासखण्ड को छोड़कर जिले के अन्य सभी विकासखण्डों जैसे बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, कसडोल एवं पलारी में टीकाकरण नहीं हुआ था। इस दिन 97 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाना था जिसमें हजारों लोगों को कोराना टीका लगाया जाता। कोरोना महामारी की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु टीकाकरण एक महत्वपूर्ण उपाय है। इसे अतिआवश्यक स्वास्थ्य सेवा मानकर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।
पूर्व सूचना के सेवा बाधित की गई
इस क्रम में 10 तारीख को अवकाश के दिन में भी टीकाकरण होने की जानकारी आम जनता को पूर्व में दी गई थी लेकिन ड्यूटीरत कर्मचारियों द्वारा बिना पूर्व सूचना के सेवा बाधित की गई। इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को महत्वपूर्ण सेवा से वंचित होना पड़ा।
सिविल सेवा आचरण संहिता की अवहेलना
बीएमओ का दायित्व था कि कर्मचारियों से समन्वय बनाकर टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखते लेकिन उनके द्वारा अपने दायित्व का समुचित निर्वहन नहीं किया गया। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण संहिता 1965 के अंतर्गत अवहेलना की श्रेणी में आता है। इस संबंध में व्यक्तिगत स्पष्टीकरण उचित माध्यम से 24 घण्टे के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा?
भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun