जन अदालत में साथी नक्सली की हत्या, लगाया ये आरोप...
जन अदालत में साथी नक्सली की हत्या, लगाया ये आरोप...
कांकेर। नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अपने एक साथी की हत्या कर दी। मृतक पर नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों के सामने ही मौत की सजा दे दी। मृतक के खिलाफ थाने में हत्या, लूट व आगजनी समेत कई अपराध दर्ज है। घटना कांकेर जिले के गट्टाकाल का है।
जानकारी के मुताबिक, कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गट्टाकाल गांव में नक्सलियों ने गुरुवार शाम को जन अदालत लगाई थी। जन अदालत में 3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे।
जन अदालत में मौजूद थे कई हथियारबंद माओवादी
जानकारी के अनुसार इस जन अदालत में कई हथियारबंद माओवादी मौजूद थे। जिन्होंने सभी ग्रामीणों के सामने साथी नक्सली दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांध रखा था। नक्सलियों ने ग्रामीणों को बताया कि, यह पुलिस का मुखबिर है। हम लोगों की जानकारी पुलिस को देता है। इसके बाद दिनेश नुरेटी का गला रेत दिया।
घटना के बाद नक्सली का शव गांव पहुंच गया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जिसके चलते पुलिस को भी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विस्तृत जानकारी का इंतजार
मामले में पुलिस ने मीडिया को बताया कि हमारे पास सूचना है कि माओवादियों ने दिनेश नरोटी की हत्या की है। दिनेश के खिलाफ कोयलीबेड़ा इलाके में कई अपराध दर्ज है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में…
एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा?
भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun