रिजर्व बैंक की दो योजनाएं लॉन्च, पीएम मोदी ने निवेशकों को दी सौगात

रिजर्व बैंक की दो योजनाएं लॉन्च, पीएम मोदी ने निवेशकों को दी सौगात नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय रिजर्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना (RBI Retail Direct Scheme) और रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना (Integrated Ombudsman Scheme) की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘आज जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है, उनसे देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा। कैपिटल मर्केट्स को एक्सेस करना निवेशकों के लिए अधिक आसान, अधिक सुविधाजनक बनेगा।’

RBI के कार्यों की सराहना

रिजर्व बैंक की दो योजनाएं लॉन्च करने के दौरान मोदी ने कहा कि रिटेल डायरेक्ट स्कीम में देश के छोटे निवेशकों को गवर्नमेंट सिक्युरिटीज में निवेश का सुरक्षित और आसान रास्ता मिला है। वहीं प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान में RBI की तरफ से किए गए कार्यों की सराहना भी की।  इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, RBI के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर समेत केंद्र के कई बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

आम आदमी के लिए कई अहम कदम

पीएम बोले, ‘कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण कालखंड में वित्त मंत्रालय ने, आरबीआई और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है।’ उन्होंने कहा कि यह विश्वास है कि RBI राष्ट्र की उम्मीदों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा, ‘बीते 6-7 सालों में केंद्र सरकार ने आम भारतीय की इच्छाओं को पूरा करने के लिए काम किया है।’ पीएम ने कहा कि RBI ने भी आम आदमी को ध्यान में रखते हुए कई अहम कदम उठाए हैं।

सुरक्षित निवेश का एक और बेहतर विकल्प

प्रधानमंत्री ने बताया, ‘अभी तक गर्वमेंट सिक्यूरिटी मार्केट में हमारे मध्यम वर्ग, कर्मचारी, छोटे व्यापारी, वरिष्ठ नागरिकों को सिक्योरिटीज में निवेश के लिए बैंक इंश्योरेंश या म्यूचल फंड जैसे रास्ते अपनाने पड़ते थे। अब उन्हें सुरक्षित निवेश का एक और बेहतर विकल्प मिल रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘बीते 7 सालों में, NPAs को पारदर्शिता के साथ पहचाना गया, रोजॉल्युशन और रिकवरी पर ध्यान दिया गया, पब्लिक सेक्टर बैंकों को रिकैपिटलाइज किया गया, फाइनेंशियल सिस्टम और पब्लिक सेक्टर बैंकों में एक के बाद एक रिफॉर्म्स किए गए।’

उद्देश्य खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ाना

पीएमओ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ाना है। इसके तहत खुदरा निवेशकों के लिये भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश करने का रास्ता खुलेगा। पीएमओ ने कहा, ‘निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के हवाले से ऑनलाइन सरकारी प्रतिभूति खाते आसानी से खोल सकते हैं और उन प्रतिभूतियों का रख-रखाव कर सकते हैं। यह सेवा निशुल्क होगी।’ पीएमओ के मुताबिक, एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य शिकायतों को दूर करने वाली प्रणाली में और सुधार लाना है ताकि संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक नियम बना सके।

‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’

पीएमओ ने कहा, ‘इस योजना की केंद्रीय विषयवस्तु ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ की अवधारणा पर आधारित है. इसके तहत एक पोर्टल, एक ई-मेल और एक पता होगा, जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दायर कर सकते हैं। ग्राहक एक ही स्थान पर अपनी शिकायत दे सकते हैं, दस्तावेज जमा कर सकते हैं, अपनी शिकायतों-दस्तावेजों की स्थिति जान सकते हैं और फीडबैक दे सकते हैं।’ इसके लिए एक बहुभाषी टोल-फ्री नंबर भी दिया जाएगा, जो शिकायतों का समाधान करने तथा शिकायतों को दायर करने के बारे में सभी जरूरी जानकारी प्रदान करेंगे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में… एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun