वन विभाग में 300 पदों पर होगी भर्ती, जानें आदेश में क्या लिखा...

वन विभाग में 300 पदों पर होगी भर्ती, जानें आदेश में क्या लिखा... रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वन विभाग में 300 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इन पदों के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए वन विभाग ने कमेटी बनाई है। इसमें पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कमेटी बनागई गई है। इस कमेटी में 6 सदस्य है। इसका आदेश जारी हो गया है। 

वित्त विभाग से मिली अनुमति

वित्त विभाग के आदेश में लिखा है- इस विभाग के समसंख्यक पत्र दिनांक  30 सिंतबर 2021 द्वारा वित्त विभाग की स्वीकृति अनुसार वन रक्षक के 300 पदों पर सीधी भर्ती से भरने की अनुमति दी गई है। वहीं 6.7.2020 द्वारा पुनरीक्षित भर्ती प्रक्रिया जारी किया गया है।

पुनरीक्षित भर्ती प्रक्रिया

इस पुनरीक्षित भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप वनरक्षक के 300 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने की संपूर्ण कार्यवाही के संचालन एवं निगरानी के लिए राज्य सरकार द्वारा विभागीय भर्ती समिति का गठन करता है-
  1. राकेश चतुर्वेदी, प्रधान वन सरंक्षक एवं वन बल प्रमुख- अध्यक्ष
  2. अनिता नंदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक- सदस्य
  3. राजेश कल्लाजे, मुख्य वन संरक्षक- सदस्य
  4. भानुप्रताप सिंह, मुख्य वन संरक्षक- सदस्य
  5. लोकनाथ पटेल, सहायक वन संरक्षक, वन मुख्यालय- सदस्य
    लेकिन भर्ती के लिए अन्य जानकारी अभी नहीं मिली है। आवेदन कब करना होगा। वहीं कई बार विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद भी पद लटका दिए जाते हैं। ऐसे ही पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन इसके लिए व्यापमं ने कोई सूचना नहीं दी है।  भर्ती निकाल कर भूली सरकार!, सजग रहे युवा पिछले साल भी वनरक्षक के लिए भर्ती निकाला गया था। मामला अटक गया था। इसके अलावा शिक्षकों की भर्ती परीक्षा होने के बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। कई वैकेंसी पर तो आवेदन तारीख बढ़ाकर या पदों की संख्या बढ़ाकर आगे बढ़ाया जा रहा है। परीक्षा के पास होने के बाद नियुक्ति में देरी हो रही है। सरकार कही अच्छी छवि बनाने के लिए नौकरी तो निकाल रही है लेकिन बेरोजगारों की जल्दी भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में सरकार के हर निर्णय से युवाओं को सजग रहना होगा।    Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में… एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun