सब इंजीनियर युवती ने की खुदकुशी, मरने से पहले की थी वीडियो कॉल
सब इंजीनियर युवती ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्त को किया वीडियो कॉल
बिलासपुर। जल संसाधन विभाग में महिला सब इंजीनियर ने गुरुवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दी। आत्महत्या से पहले उसने अपने बचपन के दोस्त को वीडियो कॉल भी किया था। फांसी लगाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल युवती के मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। घटना सकरी थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी की है।
जानकारी के मुताबिक, बलीराम टण्डन की 30 वर्षीय पुत्री शशि टण्डन सिंचाई विभाग में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। शशि की पदस्थापना वर्तमान में सकरी सब डिवीजन में थी। जहां शशि सिंचाई कॉलोनी के आबंटित क्वार्टर में अकेले रहती थी। शशि तीन भाइयों में अकेली बहन थी। उनके माता पिता व परिवार जांजगीर-चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा में रहते है।
सब इंजीनियर की खुदकुशी का कारण अज्ञात
शशि ने गुरुवार को अपने परिजनों को फोन लगाकर उनसे बातचीत की थी। इस दौरान वो सामान्य थी व उसने घर वालों से सामान्य चर्चा की थी। रात 12 बजे के करीब शशि ने अपने बचपन के मित्र मल्हार विजय कुमार साहू को फोन किया। बचपन की दोस्ती होने के कारण शशि विजय से हर बात शेयर करती थी। घटना वाले दिन भी वो विजय से वीडियो कॉल की थी। उस वक्त विजय का परिवार सिंगरौली मध्यप्रदेश से मल्हार वापस आ रहा था।
वीडियो कॉल कर गले में लगाया फंदा
वीडियो कॉल के समय युवती ने अपने गले में फंदा लगाया हुआ था, जिसको देख कर हड़बड़ाए विजय व उसके घर वालों ने शशि को समझाने की कोशिश की, लेकिन शशि ने फोन काट दिया था। हड़बड़ाए विजय ने पुलिस को सूचना दी।
सकरी पुलिस सरकारी आवास में पहुंची, तब तक शशि फांसी पर लटक कर जान दे चुकी थी। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके दो मोबाइल का भी परीक्षण करवाने के लिए कब्जे में लिया। साथ ही काल डिटेल निकाल कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में
एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा?
भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी
धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun