पंडरी स्टैंड बंद : 15 नवंबर से बसों की आवाजाही पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया सख्त आदेश

पंडरी स्टैंड पर 15 नवंबर से बसों की आवाजाही पर बंद, कलेक्टर ने जारी किया सख्त आदेश रायपुर। राजधानी के पंडरी बस स्टैंड पर 15 नवंबर से बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इस संबध में कलेक्टर सौरभ कुमार ने सख्त आदेश दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि 15 नवंबर से बसें शहर में नहीं आएंगी। रिंग रोडों के जरिये वे भाठागांव में निर्मित बस टर्मिनल जाएंगी। सभी बसें रिंग रोड होते हुए भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड में जाएंगी। यहां से यात्री ऑटो या टैक्सी के जरिए शहर के अंदर अलग-अलग इलाकों में जा सकेंगे। अब तक बस स्टैंड शहर के भीतर पंडरी में था। राज्य के दूसरे शहरों और दूसरे प्रदेशों से भी बसें पंडरी तक आती थीं। मगर अब ये सभी बसें भाठागांव बस स्टैंड से ही रवाना होंगी। शहर में इन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

शहर के भीतर सिर्फ सिटी बस और स्कूल बस

कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि शहर के भीतर सिटी बस और स्कूल बस चल सकेंगी। शहर के भीतर अब यात्री बसों को चलाने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को भी शहर से बाहर जाने के लिए बसें भाठागांव के नए बस स्टैंड से ही मिलेंगी। 15 नवंबर से पूरी तरह बसों का संचालन नए बस स्टैंड से ही किया जाएगा। पुराने बस स्टैंड से बसों और दुकानों को हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सोमवार से नगर निगम पुराने बस स्टैंड को हटाने के काम में लग जाएगा। नए बस स्टैंड में ट्रायल रन भी पूरा किया जा चुका है।

भाठागांव बस स्टैंड में कई सुविधाएं

रायपुर के भाठागांव स्थित श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ से मिली 25 एकड़ जमीन पर अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण में लगभग 49 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस भव्य बस स्टैंड के चार मंजिला इमारत में 104 कमरे बने हैं। इसमें ऑफिस, दुकानें, परिवार कार्यालय, फूड कोर्ट, वेटिंग रूम, फूड स्टॉल, महिला और पुरुष डॉरमेट्री शामिल हैं।

शुरू में 200 बसें चलेंगी

नए बस स्टैंड में महिला-पुरुष के साथ-साथ थर्ड जेंडर टॉयलेट हैं। इस बस टर्मिनल में 14 बस-वे बने हैं। यात्रियों के लिए लिफ्ट भी लगाई गई है। पूरे कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस फोर्स के लिए बैरक भी बनाया गया है। शुरुआती कुछ महीनों में 200 बसों का संचालन होगा। बाद में यहां से 900 बसें हर दिन चलेंगी। बता दें कि जिला प्रशासन की कई दौर की समझाइश के बाद भी बस ऑपरेटर इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसके बाद कलेक्टर ने सख्त रुख अख्तियार किया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति, सीएम भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा खत, जानें क्या कहा… वन विभाग में 300 पदों पर होगी भर्ती, जानें आदेश में क्या लिखा… t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में… एसपी करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं, बड़ा सवाल, क्या न्याय मिलेगा? भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि छेरछेरा के दिन सार्वजनिक छुट्‌टी, आदेश जारी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun