कोरोना काल के पहले की तरह चलेगी ट्रेन, स्पेशल किराया का झंझट खत्म...

कोरोना काल के पहले की तरह चलेगी ट्रेन, स्पेशल किराया का झंझट खत्म... नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार, ट्रेनों को कोरोना के पहले की तरह चलाया जाएगा। दो-चार दिन सभी ट्रेनें सामान्‍य नंबरों से चलने लगेंगी, यानी नंबरों से जीरो हट जाएगा और सामान्‍य नंबर बहाल हो जाएंगे। इसके अलावा कुछ ट्रेनों में स्‍पेशल श्रेणी होने के बाद किराया बढ़ गया था, वो भी कम हो जाएगा। दरअसल, कोरोना काल में रेगुलर ट्रेन पर रोक लगा दी गई थी। इसकी जगह स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही थीं। लेकिन अब क्योंकि कोरोना भी काबू में है और स्थिति भी काफी सुधर चुकी है, ऐसे में अब नियमित ट्रेनें चलाई जाएगी।

किराया पहले की तरह होगा

रेलवे बोर्ड (railway board) के अधिकारियों के अनुसार,  फिलहाल शताब्‍दी, राजधानी, दूरंतो, मेल और एक्‍सप्रेस सभी मिलाकर 1744 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ये सभी ट्रेनें स्‍पेशन ट्रेनों के रूप में चल रही हैं। यानी नंबर के पहले जीरो लगा हुआ है। लेकिन जल्‍द ही ये ट्रेनें सामान्‍य नंबरों से चलने लगेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के स्‍पेशल बनने के बाद किराया भी बढ़ गया था, रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार यह किराया भी कोरोना से पूर्व जितना हो जाएगा। यानी सभी ट्रेनें कोरोना से पहले की स्थितियों में बहाल हो जाएंगी। बोर्ड के अनुसार साफ्टवेयर अपडेट करने में दो से चार दिन का समय लग सकता है। इसके बाद कोरोना से पहले की स्थितियों में ट्रेनें बहाल हो जाएंगी।

बगैर आरक्षण चलने की अनुमति नहीं

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश में स्‍पष्‍ट किया गया है कि कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। यानी सेकेंड क्‍लास में बगैर आरक्षण चलने की अनुमति नहीं होगी। नियम टूटने पर एक्शन भी होगा। इसके अलावा ट्रेनों में सफर  के दौरान कंबल,चादर, तकिया अभी नहीं दिया जाएगा. हालांकि रेलवे बोर्ड द्वारा कई श्रेणियों को दिए जाने वाले कंसेशन के संबंध में स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है

25 मार्च,2020 को ट्रेन सेवा पर लगी थी रोक

बता दें कि कोरोना के चलते 25 मार्च,2020 को ट्रेन सर्विस को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था। 166 साल में ऐसा पहली बार हुआ था, जब ट्रेन का परिचालन रुक गया था। बाद में माल गाड़ी और फिर श्रमिक ट्रेनों को चलने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद स्पेशल ट्रेन चलाने का दौर शुरू हुआ और रेगुलर ट्रेनों के नंबर में बदलाव कर दिये गए। लेकिन अब फिर प्री कोविड वाली स्थिति लौट चुकी है। स्पेशल ट्रेन का दौर भी खत्म कर दिया गया है और किराया भी पुराना वाला ही देना पड़ेगा। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से धान खपाने की तैयारी, कलेक्टर-एसपी अलर्ट क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… पंडरी स्टैंड बंद : 15 नवंबर से बसों की आवाजाही पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया सख्त आदेश सब इंजीनियर युवती ने की खुदकुशी, मरने से पहले की थी वीडियो कॉल रिजर्व बैंक की दो योजनाएं लॉन्च, पीएम मोदी ने निवेशकों को दी सौगात छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति, सीएम भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा खत, जानें क्या कहा… t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में… छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 2700 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun