IND vs NZ : भारतीय टेस्ट टीम में जयंत और भरत का चयन, दोनों कमाल के खिलाड़ी, जानें रिकार्ड
IND vs NZ : भारतीय टेस्ट टीम में जयंत भरत का चयन, दोनों कमाल के खिलाड़ी, जानें रिकार्ड
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार को घोषित टीम में एक नाम चौंकाने वाला है, वह जयंत यादव का। लंबे समय बाद जयंत यादव की भारतीय टीम में वापसी हुई है। लेकिन किसी को उनका नाम याद नहीं है।
जयंत यादव के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। भारत की ओर से नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगाने वाले जयंत इकलौते क्रिकेटर हैं। जयंत ने चार ओवर में महज आठ रन देकर एक विकेट लिया था। जयंत ने मार्टिन गप्टिल को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा था। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक हाफ सेंचुरी भी दर्ज है।
जयंत ने 2016 में खेला था पहला इंटरनेशनल
जयंत ने 2016 में इंग्लैंड के भारत दौरे के समय इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने विशाखापट्टनम में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। 2017 में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था, इसके बाद से वह कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सके हैं। 2016 में ही इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए करियर के तीसरे टेस्ट मैच में जयंत ने 104 रनों की अहम पारी खेली थी।
केएस भरत को बड़ा मौका
टेस्ट में केएस भरत का नाम भी चौंकाने वाला है। घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश के लिए खेलने वाले भरत यानी कोना श्रीकर भरत मूल रूप से विशाखापत्तनम के रहने वाले हैं। भरत भारत के इकलौते ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया है। उनका सर्वोच्च स्कोर 308 है।
केएस भरत का फर्स्ट क्लास मैचों में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 78 मैचों में करीब 38 की औसत से 4283 रन बनाए हैं। उनके नाम 9 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज है।
भरत के 51 लिस्ट ए मैचों में 1351 रन
केएस भरत ने नाम 51 लिस्ट ए मैचों में 1351 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक ठोका है।. वहीं 61 टी20 मैचों में इस बल्लेबाज ने 1050 रन बनाए हैं। इस छोटे फार्मेट में उनके नाम पांच अर्धशतक है।
सैयद अली मुश्ताक ट्रॉफी में भी केएस भरत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ 70 और झारखंड के खिलाफ 48 रनों की पारी खेली है।
केएस भरत (KS Bharat) ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई थी। भरत ने 52 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली थी।
भरत को दिल्ली के बाद आरसीबी ने खरीदा
आरसीबी (RCB) ने आईपीएल 2021 खिलाड़ियों की नीलामी में भरत को 20 लाख रुपये में खरीदा था। भरत ने 2014-15 रणजी सीजन में 54 की औसत से कुल 758 रन बनाए थे। साल 2015 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन ऋषभ पंत की मौजूदगी की वजह से भरत प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहे। दिल्ली ने जब रिलीज किया तो आरसीबी ने पार्थिव पटेल की जगह उन्हें इस साल टीम में शामिल किया गया था।
भरत ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आठ मैचों में एक अर्धशतक की बदौलत 191 रन बनाए थे। उनका स्ट्राकर रेट 122 का और सर्वोच्च स्कोर नाबाद 78 का रहा। दो बार यह बल्लेबाज नाबाद भी रहा।
अजिंक्य रहाणे को कप्तान की जिम्मेदारी
विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
वहीं अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (cheteshwar pujara) उप-कप्तान बनाए गए हैं। रहाणे कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट में ही टीम की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली मुंबई में तीन दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए वापसी करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज (India’s Test squad for NZ series) में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। पहला टेस्ट मैच कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा।
श्रीकर भरत ने अंतिम गेंद पर जड़ा छक्का, रोमांचक मुकाबले में RCB को मिली जीत, दिल्ली हारकर भी टॉप पर
केएस भरत सीरीज के लिए दूसरे विकेटकीपर
ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि केएस भरत सीरीज के लिए दूसरे विकेटकीपर होंगे। आंध्र प्रदेश के 28 वर्षीय भरत इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले हैं। वह इस साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पांच स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल थे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘विराट कोहली दूसरे टेस्ट के लिये टीम से जुड़ जायेंगे और टीम की अगुआई करेंगे.’’ मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑफ स्पिनर जयंत यादव के साथ टेस्ट टीम में वापसी की है।
बता दें कि 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज से पहले बीसीसीआई नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा कर सकता है। विक्रम राठौर बल्लेबाजी कोच, टी दिलीप फील्डिंग कोच और पारस महाम्ब्रे गेंदबाजी कोच की भूमिका में हो सकते हैं। मौजूदा बल्लेबाजी कोच राठौर अपने पद पर कायम रह सकते हैं।
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, ईशात शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में…
छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से धान खपाने की तैयारी, कलेक्टर-एसपी अलर्ट
क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि…
पंडरी स्टैंड बंद : 15 नवंबर से बसों की आवाजाही पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया सख्त आदेश
सब इंजीनियर युवती ने की खुदकुशी, मरने से पहले की थी वीडियो कॉल
रिजर्व बैंक की दो योजनाएं लॉन्च, पीएम मोदी ने निवेशकों को दी सौगात
छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति, सीएम भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा खत, जानें क्या कहा…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun