मोबाइल ब्लास्ट : फ्री फायर गेम खेलते समय फटा, बालक अस्पताल में भर्ती... जांजगीर चांपा। फ्री फायर गेम खेलने के दौरान एक मोबाइल फट गया। इस हादसे की चपेट में आये बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव की है। जानकारी के मुताबिक सात वर्षीय बालक मोबाइल रविवार दोपहर में फ्री फायर गेम खेल रहा था। इस दौरान उसके हाथ मे रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। मोबाइल फटने से बालक के पेट मे गंभीर चोट आई है। वहीं मोबाइल भी बुरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। इस हादसे के बाद सात वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, बालक के पास जो मोबाइल था वो सैमसंग कंपनी का था। फिलहाल बच्चे की हालत को डॉक्टरों खतरे से बाहर बता रहे है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्कूल करेंगे संचालित, सीएम भूपेश बघेल ने की तीन बड़ी घोषणाएं, पढ़े… नक्सलियों ने इंजीनियर को किया अगवा, महिला पति की तलाश में 3 साल के बच्चे के साथ जंगल में निकली… IND vs NZ : भारतीय टेस्ट टीम में जयंत और भरत का चयन, दोनों कमाल के खिलाड़ी, जानें रिकार्ड क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… पंडरी स्टैंड बंद : 15 नवंबर से बसों की आवाजाही पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया सख्त आदेश रिजर्व बैंक की दो योजनाएं लॉन्च, पीएम मोदी ने निवेशकों को दी सौगात t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun