T20 World Cup Final : आस्ट्रेलिया ने जीता टास, मैच से पहले भूकंप के झटके...

T20 World Cup Final : आस्ट्रेलिया ने जीता टास, मैच से पहले भूकंप के झटके... स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप(T20 World Cup Final) में आस्ट्रेलिया ने टास जीता है। टास जीतकर आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है। फाइनल मुकाबले में कप्तान एरॉन फिंच ने अपने प्लेइंग इलेवन को कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं ऩ्यूजीलैंड ने एक खिलाड़ी को हटाया है। बता दें कि केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। दुनियाभर के लोग फिलहाल टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए दुबई में हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पहले दुबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.3 मापी गई है। इसका केंद्र दक्षिणी ईरान था। वहां तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने-अपने मकान से बाहर भी निकले। अरब न्यूज के मुताबिक, साउथ ईरान में रविवार शाम को 6.2 तीव्रता से भूकंप आया था, जिसके झटके दुबई और यूएई में भी महसूस किए गए और दुबई में भी लोगों को भूकंप महसूस हुए। यूएई में जो भूकंप के झटके आए, उसकी तीव्रता 2.3 थी।

AUS की टीम

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

NZ की टीम

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशाम, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्कूल करेंगे संचालित, सीएम भूपेश बघेल ने की तीन बड़ी घोषणाएं, पढ़े… नक्सलियों ने इंजीनियर को किया अगवा, महिला पति की तलाश में 3 साल के बच्चे के साथ जंगल में निकली… IND vs NZ : भारतीय टेस्ट टीम में जयंत और भरत का चयन, दोनों कमाल के खिलाड़ी, जानें रिकार्ड क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun