T20 WC Final : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टी-20 वर्ल्डकप, न्यूजीलैंड को मिली निराशा...
T20 WC Final : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टी-20 वर्ल्डकप, न्यूजीलैंड को मिली निराशा...
स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया का यह पहला टी-20 वर्ल्डकप खिताब है। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।
टॉस ने निभाया अहम रोल
फाइनल मुकाबले में टॉस ने ऑस्ट्रेलिया का साथ दिया। पहले बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 172 के स्कोर पर रोका। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सबसे अधिक 85 रन बनाए और अपनी टीम की ओर से इकलौते लड़ाई लड़ी। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग मजबूत रही, लेकिन बाद में केन विलियमसन ने पूरा माहौल बदल दिया।
वॉर्नर और मार्श ने जिताया मैच
वर्ल्डकप से पहले जिन डेविड वॉर्नर की फॉर्म पर सवाल खड़े किए जा रहे थे, उन्होंने एक बार फिर बड़े मौके पर कमाल किया। डेविड वॉर्नर ने 53 रनों की शानदार पारी खेली और कप्तान एरन फिंच का विकेट गिरने के बाद अपनी टीम को मजबूती दी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़े हीरो मिचेल मार्श साबित हुए, जिन्होंने फाइनल में तूफानी पारी खेली और न्यूजीलैंड से जीत को दूर ले गए। मिचेल मार्श की इस वर्ल्डकप में खराब शुरुआत हुई थी, लेकिन आखिरी के मैचों में उन्होंने कमाल कर दिया और लगातार अपनी टीम के लिए बड़ी पारियां खेलीं।
मिचेल मार्श ने 50 बॉल में 77 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर मिचेल मार्श ने पूरा गेम पलट दिया और न्यूजीलैंड को मात दी।
टी-20 वर्ल्डकप के विजेता
• 2007- भारत
• 2009- पाकिस्तान
• 2010- इंग्लैंड
• 2012- वेस्टइंडीज़
• 2014- श्रीलंका
• 2016- वेस्टइंडीज़
• 2021- ऑस्ट्रेलिया
लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीती आईसीसी ट्रॉफी
वनडे में कई बार चैम्पियन बन चुकी ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी-20 वर्ल्डकप चैम्पियन बनी है। खास बात ये है कि करीब 6 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथ कोई आईसीसी की ट्रॉफी आई है। आखिरी बार 2015 का वर्ल्डकप जीता था, जो 50 ओवर का वर्ल्डकप था। उसके बाद 2019 के वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाई थी। लेकिन 2021 का टी-20 वर्ल्डकप उसने अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड फिर मायूस हुआ
साल 2015 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ही न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्डकप जीता था, तब 50 ओवर का फाइनल था और ब्रैंडन मैक्कुलम कप्तान थे। अब टी-20 का वर्ल्डकप है। ऑस्ट्रेलिया फिर चैम्पियन बन गया है। न्यूजीलैंड ने इसी साल टेस्ट चैम्पियनशिप जीती थी, लेकिन टी-20 वर्ल्डकप उसके हाथ नहीं आया। न्यूजीलैंड के हाथ एक बार फिर निराशा लगी है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्कूल करेंगे संचालित, सीएम भूपेश बघेल ने की तीन बड़ी घोषणाएं, पढ़े…
नक्सलियों ने इंजीनियर को किया अगवा, महिला पति की तलाश में 3 साल के बच्चे के साथ जंगल में निकली…
IND vs NZ : भारतीय टेस्ट टीम में जयंत और भरत का चयन, दोनों कमाल के खिलाड़ी, जानें रिकार्ड
क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि…
t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun